कल है पूर्णिमा, करें ये अचूक उपाय, नहीं रहेगी पैसों की कमी

कल यानी 5 अक्टूबर को पूर्णिमा है। शास्त्रों के अनुसार हर पूर्णिमा वाले को प्रात: स्नानोपरान्त पीपल के वृक्ष के नीचे जाकर लक्ष्मी मां का पूजन करें क्योंकि मान्यताओं के अनुसार इस दिन पीपल के पेड़ पर लक्ष्मी मां आती है|


मां की पूजा करने के बाद उन्हें आमंत्रित करें अपने घर में स्थान ग्रहण करने के लिए | आप पर हमेशा लक्ष्मी मां की मेहरबानी बनी रहेगी इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करें| ऐसा करने पर मन को असीम शांति मिलेगी और आपके कष्ट दूर होंगे|

पूर्णिमा को हल्दी और पानी का पेस्ट बनाकर अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक और ओम बनाएं हर पूर्णिमा वाले दिन प्रात काल | घर में प्रवेश नहीं होगा नेगेटिव एनर्जी का | इस दिन मिश्री डाल कर साबूदाने की खीर बनाएं और भोग लगाएं।

मां लक्ष्मी को की कृपा से धन की प्राप्ति होगी | मोती शंख पर केसर से स्वास्तिक बनाएं 108 अक्षत लेकर एक एक अक्षत महालक्ष्मी मंत्र बोलकर चढ़ाएं...फिर उस अक्षत को लाल कपड़े में बांध कर अपनी तिजोरी या कैश बॉक्स में रखें। मंत्र है- ओम श्रीं ओम , ओम ह्रीं ओम महालक्ष्मये नम :।

चावल चंद्रमा का प्रतीक और शंख लक्ष्मी स्वरुप है। ये उपाय आप रात 9 बजे से लेकर आधी रात 12:30 तक कर सकते हैं। घर में लक्ष्मी के स्थायी निवास के लिये, पूर्णिमा की शाम से लेकर सुबह तक अखंड दीप जलायें।

चंद्रलोक में मां लक्ष्मी दीप रुप में विराजमान हैं। अखंड दीप की रोशनी से मां लक्ष्मी खिंची चली आयेंगी।

लक्ष्मी के तांत्रिक उपाय में आप छोटे नारियल की पूजा करके उसे पूजा स्थान पर स्थापित करें। अष्ट लक्ष्मी पर 8 कमल चढ़ाकर महालक्ष्मी अष्टकम पढ़ने से भी मां लक्ष्मी निर्धनों के जीवन में प्रवेश करती हैं।

दक्षिणावर्ती शंख से मां लक्ष्मी का अभिषेक करें और धूप,दीप ,फूल से पूजा करें, दक्षिणावर्ती शंख भी पूर्णिमा के दिन ही प्रकट हुआ था। श्रीसूक्त का पाठ करने से भी मिलता है धन।

पूर्णिमा को लक्ष्मी सहस्त्रनाम, लक्ष्मी अष्टोत्र नावामली ,सिद्धिलक्ष्मी कवच, श्रीसूक्त, लक्ष्मी सूक्त, महालक्ष्मी कवच, कनकधारा के पाठ से भी आपको मां लक्ष्मी की कृपा मिलेगी।

पूर्णिमा को आंवला की पूजा से भी लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है। चांदनी रात में रखे आंवले में औषधीय शक्ति भी आती है।

पूर्णिमा पर महालक्ष्मी को खीर, छुहाड़े की खीर, मेवे की खीर का भोग लगायें। गाय के दूध में महालक्ष्मी का वास है, इसीलिये उन्हें खीर बहुत प्रिय है।
वार्षिक राशिफल-2017: मेष: थोडे संघर्ष के साथ 2017 रहेगा जीवन का बेहतरीन वर्ष
इन 4 उपायों से आपके पास पैसा खिंचा चला आएगा
कुंवारे युवक-युवतियों को निहाल करेगा वर्ष 2017

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0