आज कुछ राशियों पर रहेगी लक्ष्मी की खास मेहरबान, कहीं आप तो नहीं उनमें

आप पर मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी या नहीं यह तो आपके ग्रह-नक्षत्र तय करते हैं लेकिन कई बार देवों का आशीर्वाद भी जातकों पर पडना शुभ होता है। पंडित ज्ञानप्रकाश राजमिश्र बता रहे हैं कि आज किन-किन राशियों पर मां लक्ष्मी की पूरी मेहरबानी रहेगी। 

मेष: दिन सामान्य रहेगा। शाम को चार बजे के बाद धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्य में व्यस्तता रहेगी। प्रियजनों से सहयोग मिलेगा।
वृष: कार्य में सुचारू रूप से लगे रहोगे। मन में बैचेनी रहेगी। कठिन परिश्रम करना पडेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी।
मिथुन: इस राशि के जातकों को आज धन का लाभ होगा। कुटुम्बजनों में हर्ष होगा। मित्रों से लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजकाज में सफलता मिलेगी।
कर्क: दिनचर्या अच्छी रहेगी। परिजनों में सुखद वातावरण रहेगा। दोपहर बाद पैसों की तंगी दूर हो सकती है। कारोबार का विस्तार होगा। समस्या का समाधान होगा।
सिंह: मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। समस्या का निराकरण होगा। कारोबार में सफलता की किरण प्राप्त होगी।
कन्या: धन का खर्च होगा। अकस्मात नुकसान हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से कार्य में विघ्र होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला: धन प्राप्ति से लाभ होगा। शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, किन्तु परास्त होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
 वृश्चिक: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार होगा। उत्साह में वृद्धि होगी। राजकाज में सफलता मिलेगी।
धनु: दिनचर्या ठीक रहेगी। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। रूका हुआ काम पूरा होगा। समस्या का समाधान होगा।
मकर: दिनचर्या व्यस्त रहेगी। किसी समस्या से परेशानी होगी। अनावश्यक धन खर्च होगा। व्यर्थ की भागदौड रहेगी।
कुम्भ: कारोबार का विस्तार होगा। दैनिक कार्यों में अनुशासन बनेगा। लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता मिलेगी। मित्रों का सहयोग होगा।
मीन: अनावश्यक खर्च होगा। स्थान परिवर्तन का योग है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अच्छे लोगों से मिलन होगा तथा कार्य में प्रगति होगी।
करें ये 15 उपाय, नहीं रहेंगे कुंवारे, होगी जल्‍दी शादी
वार्षिक राशिफल-2017: मेष: थोडे संघर्ष के साथ 2017 रहेगा जीवन का बेहतरीन वर्ष
ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team