बजरंग बली को करना है प्रसन्न तो करें ये उपाय

श्रीराम भक्त बजरंगबली चमत्कारिक सफलता देने वाले देवता माने गए हैं। मंगलवार अथवा शनिवार के दिन उनका यह टोटका विशेष रूप से धन प्राप्ति के लिए किया जाता है। साथ ही यह टोटका हर प्रकार का अनिष्ट भी दूर करता है। हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। श्रीराम नाम का जप करना और चमेली के तेल का दीपक लगाने से भी प्रभु हनुमान प्रसन्न होते हैं।



शनिवार के दिन एक नींबू और 4 लौंग लेकर हनुमान मंदिर जाएं। उस नींबू के ऊपर चारों लौंग लगा कर हनुमान चालीसा का पाठ करें या हनुमानजी के मंत्रों का जप करें।

हनुमानजी से सफलता दिलवाने की प्रार्थना करें। इसके बाद हनुमान जी का पूजन करें। पूजन के बाद यह अभिमंत्रित नींबू घर पर किसी पवित्र स्थान पर रखें।

हनुमानजी को अर्पित करें पान-
ध्यान रहे हनुमानजी के लिए बगैर तंबाकू, चूना और सुपारी का पान बनवाएं।
हनुमानजी के लिए बनवाए गए पान में केवल कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बूरा, सुमन कतरी डलवाएं।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0