दुर्भाग्य को सौभाग्य में भी बदलने के लिए करें ये चमत्कारिक प्रयास

आपका कोई भी काम अच्छा नहीं चल रहा। हर जगह आपको विफलताएं मिलने लगी हो तो समझिए कि दुर्भाग्य आपका पीछा कर रहा है। कैसे विफलताओं को सफलताओं में बदलें, इसके लिए कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं। इससे न केवल आपका भाग्य सौभाग्य में बदल जाएगा बल्कि बुरे दिन भी दूर हो जाएंगे-

नमक का उपयोग करें: कई तरह के दुर्भाग्य से बचने के लिए एक चुटकी नमक लेकर अपने बाएं कंधे के ऊपर से फेंक दें (दाहिने कंधे से नमक फेकना और ज्यादा दुर्भाग्य लाएगा)। विकल्प के तौर पर, आप नमक के पानी से स्नान करके भी अपने शरीर को दुर्भाग्य से मुक्त कर सकते है। अपने नहाने के गर्म पानी में बस दो चमच्च नमक मिला लें। दूसरा तरीका है हर कमरे के कोनों में और खिड़कियों के नीचे थोड़ा सा सी-साल्ट छिड़क दें। यह आपके घर को दुर्भाग्य से बचाएगा।

घोड़े की नाल: घोड़े की नाल को भी भाग्य में वृद्धि का कारण माना जाता है, क्योंकि वो "बुरी नजर से" आपको बचाती हैं। सुरक्षा के लिए घर में एक घोड़े की नाल टांगे या घोड़े की नाल के चिन्ह को चेन में पहन लें - सिर्फ यह सुनिश्चित करें की इसके सिरे ऊपर की तरफ रहें, अन्यथा सौभाग्य आपसे "दूर" जा सकता है।

खरगोश को पालें : कई संस्कृतियों में एक खरगोश के पैर को सौभाग्य लाने वाला माना जाता है। इसमें ध्यान रखने की बात ये है कि यह पिछला बांया पैर होना चाहिए। इसके अतिरिक्त सौभाग्य को सक्रिय करने के लिए इसे सहलाया और थपका जाना चाहिए।

कपूर जलायें: नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिये बहुत सी संस्कृतियों में कई लोगों द्वारा वर्षों से कपूर जलाया जाता है। ऐसे कपूर जलाने की प्रक्रिया को स्मजिंग कहा जाता है। कपूर की बत्ती या सूखा कपूर खरीद लें और इसे जलाएं। इसे जलने की जगह धुआं छोड़ना चाहिए। जलते हुए कपूर का धुँआ सारे घर में फैलाने के लिए इसे लेकर सारे घर में घूमें।

रत्नों और पत्थरों का उपयोग करें
: कई रत्नों और पत्थरों में पौराणिक गुण पाये जाने की मान्यता है। सुरक्षा प्रदान करने, नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने और सौभाग्य लाने के लिए इनका उपयोग किया जाता है। काला टरमोलाइन आपको नकारात्मक ऊर्जाओं से बचाता है, जैसे दूसरों की दुर्भावना भरी इच्छाओं से। गुलाबी स्फटिक नकारात्मक ऊर्जाओं को हटा कर सकारात्मक ऊर्जा लेन में सहायक होता है। कुछ अन्य पत्थर भी बुरी आत्माओं और नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए उपयोग में लाये जा सकते हैं जो निम्न हैं: माणिक, क्वार्टज, पेरिडॉट, ओब्सीडियन, जैस्पर, काले गोमेद, पन्ना, फिरोजा, नीला पुखराज, सिट्रीन, और तामड़ा।

अच्छे कर्म करें: अच्छे काम करके कुछ सकारात्मक कर्मो की प्राप्ति करना, अपना भाग्य बदलने के लिए सबसे अच्छा तरीका है। ऐसा करके आप इस जीवन या पहले के जीवन में किये बुरे कर्मों का भुगतान करते हैं। सच्ची भावना के साथ लोगों की मदद करना महत्वपूर्ण है। यदि आप खुद के जीवन को आसान बनाने के लिए कोई अच्छा कर्म कर रहे हैं तो यह करना गलत है।

प्रार्थना करें: ईश्वर से प्रार्थना, या जिस भी आध्यात्मिक शक्ति में आपको विश्वास हो उससे प्रार्थना आपको अच्छा भाग्य फिर से पाने में सहायक होगा। नियमित प्रार्थना करना याद रखें, और पहले किये गलत कामो और नकारात्मक विचारों के लिए क्षमा मांगें। प्रार्थना के दौरान खुद को एक व्यक्ति के तौर पर समझने का प्रयास करे और सोचे कि क्या आप स्वयं की बेहतरी के लिए कुछ कर सकते हैं।

प्रकाश की शक्ति का उपयोग करें: अपने घर में अधिक चमकदार लाइट्स लगाना दुर्भाग्य से छुटकारा पाने और नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने का अच्छा उपाय है। अपने घर की सभी लाइट्स चालू करें और मोमबत्तियां जलाये, ताकि बुरी ऊर्जाओं के छुपने के लिए कोई अँधेरा कोना ही न बचे।

किसी दूसरे देश की यात्रा करें: माना जाता है कि किसी दूसरे देश की यात्रा करने से दुर्भाग्य से छुटकारा मिलता है, क्योंकि इससे दुर्भाग्य पीछे रह जाता है और आपकी अनुपस्तिथि में ख़त्म हो जाता है। आप अपने देश से जितना दूर जा पाएं उतना ही अच्छा होता है। समंदर पार करना या किसी ऐसी जगह जाना जहाँ का टाइम जोन आपके देश से अलग हो सबसे बेहतर परिणाम देता है।
वार्षिक राशिफल-2017: मेष: थोडे संघर्ष के साथ 2017 रहेगा जीवन का बेहतरीन वर्ष
क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके
बुरे दिनों को अच्छे दिनों में बदलने के लिए करें केवल ये 4 उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team