इस रविवार को रहेगा त्रिपुष्कर योग, यानी हर अच्छा या बुरा काम दो बार होगा

ज्योतिष में मुहूर्त, नक्षत्र और योग को खासा महत्व दिया गया है। ऐसे में एक है त्रिपुष्कर योग। कहते हैं इस योग में जो कुछ भी घटता है वह कालान्तर में दो बार घटता है यानी उसकी दो बार पुनरावृति होती है। 


साल का पहला त्रिपुष्कर शुभाशुभ योग रविवार 8 जनवरी 2017 को प्रात: 5 बजकर 04 मिनट से सूर्योदय यानी 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। त्रिपुष्कर नामक योग में कोई भी शुभाशुभ या लाभ-हानि का घटित हो तो वैसा ही लाभ-हानि का या शुभाशुभ कार्य दो बार और घटित होता है। इसलिए बुद्धिमान लोग लाभ या शुभ कार्यों के लिए इस योग की प्रतीक्षा में रहते हैं।

क्‍या है द्विपुष्‍कर या त्रिपुष्‍कर योग
ज्योतिष के अनुसार भद्रा तिथियां यानी द्वितीया, सप्तमी या दशमी तिथियों में से ही कोई तिथि रविवार या मंगलवार या शनिवार को पड़े तथा उस दिन चन्द्रमा विशिष्ट नक्षत्र में हो तो चन्द्र नक्षत्र के अनुसार “द्विपुष्कर” या “त्रिपुरष्कार योग” का निर्माण होता है। यानी धनिष्ठा, चित्रा या मृगशिरा नक्षत्र में चन्द्रमा हो, तो “द्विपुष्कर” योग होगा और कृतिका, पुनर्वसु, विशाखा, उतराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा या उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में चन्द्रमा हो तो “त्रिपुरष्कार योग” होगा। शास्त्रों के अनुसार “द्विपुष्कर योग” में जो शुभ कार्य प्रारम्भ होता है तो उसकी पुनरावृत्ति होती है या यूं कहें कि इस योग में संपन्न हुआ कोई भी शुभ कार्य या शुभाशुभ घटना कालान्तर में द्विगणित या दोगुना हो जाता है। अतः इस दिन शुभ कार्य ही करने चाहिए, जैसे सम्पत्ति का क्रय, धन का विनियोग या किसी भी नए शुभ कार्य का प्रारम्भ आदि। श्राद्धादि जैसे अशुभ कार्य कभी भी द्विपुष्कर योग में नहीं करने चाहिए किसी की मृत्यु द्विपुष्कर या त्रिपुष्कर की अंत्येष्टि क्रिया तथा उसके प्रमुख श्राद्ध कर्म को “द्विपुष्कर” या “त्रिपुष्कर योग” में नहीं करना चाहिए।
त्रिपुष्कर योग की शांति के लिए तीन गौओं के मूल्य का धन और द्विपुष्कर योग में दो गौओं के मूल्य का धन तथा तिलों से बनी पीठी का दान करना शुभ फलदायी रहता है। अगले महीने 18 फरवरी को सुबह 7 बजकर 1 मिनट से दोपहर 11 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके
ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश
ज्योतिष : इन कारणों से शुरू होता है बुरा समय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0