गर्भवती महिलाएं अपने कमरे में  रखें ये आठ चीजें तो बच्चा होगा तेजस्वी

वास्तु के अनुसार गर्भवती महिलाएं इन आठ चीजों को अपने कमरे में रखें तो महिला की तबीयत ठीक रहती है और तेजस्वी संतान होने के योग बनते हैं। आइए जाने इन आठ चीजों के बारे में-

बच्चों की तस्वीर: गर्भवती महिला के कमरे में हंसते-मुस्कुराते बच्चों की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से बच्चा शांत और हंसमुख स्वभाव का होता है।
भगवान कृष्ण की मुस्‍कुराती फोटो : गर्भवती महिला के कमरे में भगवान कृष्ण और देवी यशोदा की तस्वीर लगानी चाहिए। तस्वीर को इस तरह लगाएं कि महिला को सुबह उठते ही तस्वीर के दर्शन हो।
तांबे की कोई वस्तु: तांबा बुरी नज़र और नेगेटिविटी को दूर कर पॉजिटिविटी बढ़ाता है। तांबे की वस्तु गर्भवती महिला के कमरे में रखने से वहां पॉज़िटिव एनर्जी बनी रहती है।
मोर पंख: मोर पंख भगवान कृष्ण से सम्बंधित है। ऐसे में घर के मंदिर या गर्भवती महिला के कमरे में मोर पंख रखना मां और बच्चे दोनों के लिए अच्छा माना जाता है।
पीले चावल: पीले चावल शुभ संकेत बताते हैं। ऐसे में गर्भवती महिला के कमरे में पीले चावल रखने से मां और बच्चे पर किसी तरह की नेगेटिविटी का असर नहीं होता है।
गुलाबी रंग के शो-पीस: गुलाबी रंग ख़ुशी और आनंद का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिला के कमरे में इस रंग की कोई बड़ी तस्वीर लगाना या शो-पीस रखना अच्छा होता है।
वास्तु देव की तस्वीर: कई बार कमरे का गलत वास्तु भी मां-बच्चे के लिए परेशानियों का कारण बन सकता है। कमरे में वास्तु देव की मूर्ति या तस्वीर हो तो इसका असर नहीं पड़ता।
सफ़ेद रंग का शो-पीस: सफ़ेद रंग शांति और अच्छी हेल्थ का प्रतीक माना जाता है। इस रंग की कोई तस्वीर या शो-पीस कमरें में रखने से मां और बच्चे की हेल्थ अच्छी रहती है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team