ये टोटके केवल 15 दिनों में कर देंगे सभी मनोकामना पूरी, एक बार करके जरूर देखें

ज्योतिष में ऐसे कई उपाय हैं जिनसे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सुख-शांति बनी रहती है। क्यों ना इन खास उपायों को अमल में लाया जाए?


सुबह बेल पत्र (बिल्ब) पर सफेद चंदन की बिंदी लगाकर मनोरथ बोलकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके अलावा बड़ के पत्ते पर मनोकामना लिखकर बहते जल में प्रवाहित करने से भी मनोरथ पूर्ति होती है। भले ही मनोकामना किसी भी भाषा में हो।
प्रतिदिन सुबह घर से काम के लिए निकलने से पहले नियमित रूप से गाय को रोटी दें। गाय प्रतिदिन नहीं मिल पाए तो सप्तामह या महीने में एक दिन गौशाला जाकर महीने भर का अंशदान कर आएं।
प्रतिदिन एक तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें कुंकुम डालकर बरगद के वृक्ष पर नियमित रूप से चढ़ाएं और पेड के पास जाकर अपनी मुराद मांगें, जल्दा ही आपकी मनोकामना पूरी होगी।
प्रतिदिन सुबह घर से निकलने से पहले घर के सभी सदस्य अपने माथे पर चन्दन तिलक लगाएं और शिवलिंग पर जल चढाएं। मछलियों की आटे की गोली बनाकर खिलाएं।
चींटियों को खोपरे व शकर का बूरा मिलाकर खिलाएं और शुद्ध कस्तूरी को चमकीले पीले कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख दें।
इसके अलावा तुलसी के पौधे को प्रतिदिन जल चढ़ाएं तथा गाय के घी का दीपक लगाएं। रविवार को पुष्य नक्षत्र में श्वेत आक की जड़ लाकर उससे श्रीगणेश की प्रतिमा बनाएं फिर उन्हें खीर का भोग लगाएं। उसके बाद गणेशजी के बीज मंत्र (ऊँ गं) के अंत में नम: शब्द जोड़कर 108 बार जप करें।
मिलेगी सरकारी नौकरी अगर करें ये खास उपाय
केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत
करें ये 15 उपाय, नहीं रहेंगे कुंवारे, होगी जल्‍दी शादी

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0