इन उपायों से घर रहेगा पूरी तरह क्लेश मुक्त

हर कोई चाहता है कि उसका जीवन हमेशा क्लेश और संताप से दूर रहे और वह शांति से अपना जीवन निर्वाह कर सके। ऐसे में कुछ खास उपायों को आजमाकर दाम्प त्यव जीवन में आए क्लेशों को दूर किया जा सकता है-



अगर आपके दाम्पत्य जीवन में कलेश है तो आप उसके निवारण के लिए एक स्फटिक का शिवलिंग अपने घर के मंदिर में रख ले और रोज़ सुबह उस पर दूध चढ़ाएं। साथ ही आप रोज ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करे।
घर के हर कमरे में शंख की ध्वनि को पूजा के बाद बजाएं इससे घर में सुख, शांति, बढती है और घर रोगमुक्त होता है. साथ ही घर में देवी महालक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
आप हर पूर्णिमा के दिन सुबह सुबह नहा कर घर के मुख्य दरवाजे पर आम के ताज़े पत्तो से एक बेल बना कर टांग ले. इससे आपके घर में गृह क्लेश कभी भी प्रवेश नही कर सकता।
हर पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान करे। उसके बाद आप थोड़ी हल्दी ले और उसमे थोडा पानी मिला कर एक पेस्ट जैसा बना ले। फिर आप उससे अपने घर के मुख्य दरवाजे पर ॐ बनाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी ग्रह क्लेश प्रवेश नही करता।
आप रोज पूजा से पहले एक बड़ा दक्षिणावर्ती शंख लेकर उसमे जल भर कर रख दे। फिर आप उस पानी को पूजा से पहले पूजा के स्थान और पूजा में सम्मिलित सभी लोगो पर छिड़क दे। इस शंख के जल से न सिर्फ आपके पापों का नाश होता है बल्कि ये घर के वातावरण में मधुरता लाता है जिसे घर में कलह की सम्भावना भी खत्म हो जाती है।
रोज सुबह 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए, इससे आपके मन मस्तिष्क को शांति मिलती है और आप खुद ही घर में क्लेश करने से बचते हो।
सुबह पूजा के दौरान कपूर का इस्तेमाल करे इससे आपके घर से नकारात्मक उर्जा दूर होती है। आपके घर के इशान कोण में कूड़ा कचरा, धुल, गन्दगी हो तो आप उसे साफ कर दे क्योंकि ये दिशा भगवान शिव की होती है। इसीलिए आपके घर के हर कमरे का इशान कोण बहुत अहम होता है।
घर की रसोई घर की आत्मा होती है. तो आप अपने घर की रसोई का विशेष ध्यान रखें। अगर आपकी रसोई आग्नेय कोण में है तो आप वहां रोज लाल रंग का बल्ब या फिर सरसों के तेल का दीपक जलाये. इस उपाय को आप कम से कम 40 दिन तक करें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0