इन सात राशि वाले जातकों के खुलने वाले हैं भाग्य, करें केवल ये चंद उपाय

कई बार ग्रह-नक्षत्र ऐसा योग बनाने लगते हैं कि कुछ लोगों के अपने आप वारे-न्यारे होने लगते हैं। ज्योतिष शास्त्र के ग्रन्थ लाल किताब के अनुसार सात राशियों के जातक मई और जून में कुछ खास उपाय करें तो उनका भाग्य खुल जाएगा।


मेष राशि के जातकों को चाहिए कि वे इन महीनों में नियमित रूप से हनुमान जी की उपासना करें, किसी भी व्यक्ति से कोई भी उपहार या वस्तु मुफ्त या दान में प्राप्त न करें, विधवा महिला की आर्थिक मदद करें, अपने साथ लाल रंग का रुमाल साथ रखें, गाय को देशी घी से चुपड़ी रोटी खिलाएं, सदाचार पूर्ण जीवन बिताएं तथा बहन या पुत्री के घर जाते समय मिठाई अवश्य ले जाएं। ऐसा करने से इस राशि के जातक अपनी किस्मत चमका सकते हैं।

वृष राशि के जातक इन दो महीनों में अपने घर में मनी प्लांट लगाएं, देशी घी का दीपक प्रतिदिन जलाएं, शुक्रवार को व्रत रखकर लक्ष्मी जी की आराधना करें, चांदी की अंगूठी या कड़ा पहनें, दूध, घी, कपूर का दान करें तथा अपनी पत्नी के अलावा किसी अन्य के साथ संबंध स्थापित न करें। इनको करने के बाद फिर देखें चमत्कार।

धनु राशि के जातक इन महीनों में अपने साथ पीले रंग का रुमाल रखें, घर में पीले रंग के पुष्प वाले पौधे लगाएं, गुरूवार को व्रत रखकर हल्दी , दही, आलू, कपूर आदि दान करें। पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित कर दीपक जलाए तथा किसी के पक्ष में झूठी गवाही भूलकर न दें। अच्छी किस्मत आपको बुला रही है।

सिंह राशि के जातक मई और जून महीनों के अंदर अपने साथ चांदी का सिक्का रखें, नारियल तेल, अखरोट, चावल, चीनी, चांदी आदि का दान करें, लाल मुख वाले बंदरों को गुड़ और गेहूं से बनी रोटी खिलाएं, रात में सोने से पूर्व रोटी का एक टुकड़ा अग्नि में जलाएं।

कन्या राशि के जातक इन दो महीनों में अपने साथ हमेशा हरे रंग का रूमाल रखें, अनामिका अंगुली में चांदी का छल्ला धारण करें, शराब या मांसाहार से बचें, घर की छत पर मिटटी या धातु के बर्तन में बरसात का जल भरकर रखें, हरे रंग की वस्तुएं जैसे साबुत मून, हरा वस्त्र, हरी तरकारी आदि बहते जल में प्रवाहित करें।

वृश्चिक राशि के जातक अपने साथ हमेशा लाल रुमाल रखें, लाल रंग की वस्तुओं का प्रयोग ज़्यादा करें, मंगलवार का व्रत करते हुए हनुमान जी की उपासना करें तथा उनपर सिन्दूर का चोला चढ़ाएं, चींटियों को चीनी, गुड़ या खांड डालें, किसी से मुफ्त में कोई वस्तु न लें तथा चांदी के बर्तनों में भोजन, पानी या दूध का सेवन करें।

कुम्भ राशि के जातक इन 60 दिनों में प्रतिदिन हल्दी या केसर का तिलक माथे पर लगाएं, दूध मिश्रित जल से स्नान करें, गुरूवार को भगवान् विष्णु का पूजन करें, शनिवार को तेल या लोहे की वस्तु दान करें तथा चांदी या सोने की चेन गले में पहनें।
ज्योतिष : इन कारणों से शुरू होता है बुरा समय
ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश
वार्षिक राशिफल-2017: मेष: थोडे संघर्ष के साथ 2017 रहेगा जीवन का बेहतरीन वर्ष

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0