अच्छी नौकरी की समस्या होगी तुरंत दूर, अपनाएं ये उपाय

कभी कभार दिनमान इतने खराब चल रहे होते हैं कि नौकरी पर संकट आने लगता है। बेरोजगारी का डर सताने लगता है। ऐसे में घबराने की बजाए यदि ज्‍योतिष और वास्‍तु द्वारा सुझाए कुछ उपायों को अपनाए जाएं तो कुछ ही दिनों में अच्‍छी जॉब की टेंशन दूर हो जाएगी और आप खुद को व्‍यवस्थित पाएंगे।


अपने घर में बजरंग बली का फोटो जिसमें उनका उड़ता हुआ चित्र हो घर में रखना चाहिए और उसकी पूजा करना चाहिए।
अगर आपके लाख प्रयत्न करने के बाद भी आप अभी तक बेरोजगार हैं और आपमें ही भावना घर कर गई है तो यह करें-एक बिना दाग वाला पीला नींबू लें, उसके चार बराबर टुकड़े कर लें. जब दिन ढल जाये तब चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में उन्हे एक-एक फेंक दें और बिना पीछे मुड़े देखे घर आ जाए आपको शीध्र ही लाभ होगा। यह प्रयोग सात दिन लगातार करें। आपका काम शीध्र बनेगा व आपको रोजगार मिलेगा।
यदि हो सके तो रोज सुबह पक्षियों को सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर खिलाएं और मंदिर में दर्शन करें। एक नींबू के ऊपर चार लौंग गाड़ दें और ॐ श्री हनुमते नम: मंत्र का 108 बार जप करके नींबू को अपने साथ लेकर जाएं। आपका काम अवश्य बन जाएगा।
नौकरी न मिल रही हो तो मन्दिर में बारह फल चढ़ाएं। यह उपाय नियमित रूप से करें और इश्वर से नौकरी मिलने की प्रार्थना करें इंटरव्यू देने जाते समय यदि रास्ते में कोई गाय नजर आ जाए तो उसे आटा-गुड़ खिला कर जाएं पीतल के लोटे में गंगा जल भरकर चांदी व सोने की धातु डालकर सिर से ऊपर के स्थान पर (ईषान) स्थान पर रखें। तथा ‘ऊँ गंगाधराय नम:’ मंत्र को 11 बार बोलें। ऊपरी बाधायें दूर होती है धन की वृद्धि होती है। नौकरी के अवसर मिलते है व्यापार में लाभ होता है।
केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत
 2017 और आपका भविष्य  
इन 4 उपायों से आपके पास पैसा खिंचा चला आएगा

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0