नवग्रह होंगे राजी अगर किया जाए इन वस्तुओं का दान

सभी ग्रहों को केवल और केवल दान के जरिए राजी किया जा सकता है। लेकिन किस ग्रह के लिए क्या दान किया जाए यह कोई भी नहीं जानता। विशेषज्ञों से राय लेकर बनाया यह आलेख जिसमें न केवल दान की वस्तुरओं को बताया है बल्कि ग्रहों को प्रसन्‍न करने के मंत्र भी बताए गए हैं।


सूर्य मंत्र
ऊँ घृणि सूर्याय नम:, जप संख्या 7,000 दान- माणिक्य, लाल वस्त्र, लाल पुष्प, लाल चंदन, गुड़, केसर अथवा तांबा।
व्रत- किसी भी माह के शुक्लपक्ष के प्रथम रविवार से व्रत आरंभ करके 1 वर्ष तक अथवा 30 या 12 व्रत करें। सूर्यास्त से पूर्व भोजन करें तथा नमक का प्रयोग नहीं करें। बुजुर्ग व्यक्तियों का सम्मान करें। पिता या पिता समान व्यक्ति की सेवा करे |

चंद्र मंत्र
ऊँ सों सोमाय नम:, जप संख्या- 11,000 दान- बांस की टोकरी, चावल, कपूर, मोती, श्वेत वस्त्र, श्वेत पुष्प, घी से भरा पात्र, चांदी, मिश्री, दूध, दही, खीर, स्फटिक माला इत्यादि।
व्रत- कुल 10 या 54 सोमवार के व्रत करें। भोजन में प्रथम 7 ग्रास दही, चावल या खीर के खाएं फिर, अन्य भोजन सामग्री ग्रहण करें। मातृ तुल्य महिलाओं का सम्मान करें और सेवा करे।

मंगल मंत्र
ऊँ अं अंगारकाय नम:, जप संख्या- 10,000 दान- मूंगा, गेहूं, मसूर, लाल वस्त्र, कनेर पुष्प, गुड़, तांबा, लाल चंदन, केसर।
व्रत- 21 या 45 मंगलवार के व्रत करें। भोजन में प्रथम 7 ग्रास गेहूं, गुड़ तथा घी से बना हलुआ या लड्डू के खाएं। पश्चात यथेच्छा पदार्थ का सेवन करें। विधवा महिलाओं का सम्मान करें, उनका आशीर्वाद लें। चांदी का चौकोर टुकड़ा हमेशा साथ रखें। गले में चांदी की माला धारण करें।

बुध मंत्र
ऊँ बुं बुधाय नम:, जप संख्या- 9,000 दान- हरे मूंग, हरा वस्त्र, हरा फल, पन्ना, केसर, कस्तूरी, कपूर, शंख, घी, मिश्री, धार्मिक पुस्तकें तथा पूजा में मरगज के गणेशजी रखें।
व्रत- 21 या 45 बुधवार के व्रत करें। भोजन के पूर्व 5-7 पत्ते तुलसी के गंगाजल के साथ ग्रहण करें, इसके बाद व्रत खोलें।

गुरू मंत्र
ऊँ बृं बृहस्पतये नम:, जप संख्या 19,000 दान- घी, शहद, हल्दी, पीत वस्त्र, पीत धान्य, शास्त्र पुस्तक, पुखराज, लवण, कन्याओं को भोजन, वृद्धजन, विद्वान एवं गुरूओं की सेवा करें।
व्रत- 1 या 3 वर्ष अथवा 16 गुरूवार व्रत रखें। गुरूवार को केले के वृक्ष के दर्शन करें तथा पूजा करके हल्दी एवं सरसों मिलाकर जल प्रदान करें। ध्यान रखें जब गुरू अकारक हो तो स्वयं गुरूवार को केला नहीं खाएं, बल्कि केले के फल का दान दें।

शुक्र मंत्र
ऊँ शुं शुक्राय नम:, जप संख्या 16,000 दान- सफेद छींटदार वस्त्र, सजावट- श्रृंगार वस्तुएं, स्त्रियों का आदर- सम्मान, तुलसी पूजा, श्वेत स्फटिक, चावल, सुगंधित वस्तु, कपूर, श्वेत चंदन अथवा पुष्प, घी- शक्कर- मिश्री-दही गौ की सेवा।
व्रत- 21 या 31 शुक्रवार के व्रत करें। व्रत के दिन सफेद रंग की गाय या कन्या के दर्शन करें।  स्त्रियों का आदर-सम्मान करें। अंतिम व्रत के दिन 6 कन्याओं को भोजन कराएं। भोजन में खीर हो।

शनि मंत्र
ऊँ शं शनैश्चराय नम:, जप संख्या- 23,000 दान- उड़द, तिल, सभी तेल, भैंस, लोहा धातु, छतरी, काली गाय, काला कपड़ा, नीलम, जूता-चप्पल, सोना, कंबल आदि का दान दें।
व्रत- 19, 31, 51 शनिवार के व्रत करें। काले कुत्ते, भिखारी या अपाहिज को उड़द, दाल, केला तथा तेल से बना भोजन कराएं या इन्हीं वस्तुओं का दान दें।

राहु मंत्र
ऊँ रां राहवे नम:, जप संख्या- 18,000 दान- गेहूं, उड़द, काला घोड़ा, खड़ग, नीला वस्त्र, कंबल, तिल, लौह, सप्त धान्य, अभ्रक आदि व्रत- शनिवार का व्रत करें।

केतु मंत्र
ऊँ कें केतवे नम:, जप संख्या- 17,000 दान- तिल, कंबल, कस्तूरी, काला वस्त्र तथा पुष्प, सभी तेल, उड़द, काली मिर्च, सप्तधान्य, बकरा, लौह धातु, छतरी, सीसा, रांगा इत्यादि।
व्रत- शनिवार का व्रत करें।

कुंडली के कारक ग्रह अर्थात केंद्र त्रिकोण के स्वामी भी यदि नीचगत हों तो उक्त उपाय करें। अकारक अथवा नीचगत ग्रह का रत्न कदापि धारण नहीं पहनें, बल्कि इनसे संबंधित नगों, रत्नों का दान करें। इससे ग्रहों की शुभता बढ़ेगी। आरोग्य के लिए सूर्य देव का जप असंख्य रोगों को ऐसे भागता है । जैसे सूर्योदय होते ही रात्रि के अंधकार स्वाहा हो जाते हैं ।
 2017 और आपका भविष्य  
पूजा की थाली से करें लक्ष्मी-गणेश को प्रसन्न
3 दिन में बदल जाएगी किस्मत, आजमाएं ये वास्तु टिप्स

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0