जानिए दांतों से व्यक्ति का व्यवहार

हिन्दू धर्म ग्रंथों में बहुत सी ऐसी विद्याएं है जो न केवल हमारे भविष्य को बताती है बल्कि साथ ही हम उनसे अपने या किसी अन्य व्यक्ति के स्वभाव का एकदम सही अंदाजा लगा सकते है।

इन्ही विद्याओं में से सामुद्रिक शास्त्र एक प्रसिद्ध विद्या माना जाता है। आज हम सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपके दांतों के बीच आए रिक्त स्थान किस ओर इशारा करते है और आखिर क्या कहते है यह आपके बारे में बताने जा रहे है।

वैसे तो दांतों के बीच का फासला आपके सुंदरता के लिए सही नहीं है क्योकि यह आपके मुस्कुराहट को फीका बना देता है। परन्तु क्या सामुद्रिक ज्योतिष के अनुसार भी आपके दांतों के बीच का रिक्त स्थान उतना ही बुरा है।

सामुद्रिक शास्त्र में कहा गया है की यदि किसी व्यक्ति के दांतों के आकार के समान होने के साथ यदि उस व्यक्ति के दांतों की चमक भी वैसे ही हो तो वह बहुत ही भाग्यशाली होते है तथा सुखमय जीवन व्यतीत करते है। ऐसे व्यक्ति बहुत ही रचतनात्मक होते है तथा यह जानते है की पैसो का कैसे सदुपयोग किया जाए।

जिन व्यक्ति के समाने के दांतों के बीच यदि रिक्त स्थान हो तो यह बुद्धिमता की निशानी माना गया है अर्थात ऐसे व्यक्ति बहुत ही तीव्र बुद्धि के होते है। सामने दांतों के बीच रिक्त स्थान वाले व्यक्ति में अद्भुत ऊर्जा समाहित होती है। वे बहुत ही जिंदादिल होते है तथा तब तक हार नहीं मानते जब तक वे अपना मुकाम हासिल नहीं कर ले। यही कारण है की वह परेशानी के समय भी मुस्कराते रहते है।

जिन व्यक्ति के दांतों के समाने के बीच रिक्त स्थान होता है, इन सब खूबियों के आल्वा उनमे एक खामी भी है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग बहुत बातूनी होते है तथा उनकी ये आदत किसी व्यक्ति को बोरियत भी महसूस करा सकती है।

जिन लोगो के दांतों के बीच फासला होता है ऐसे लोग आर्थिक फैसले लेने में भी काफी अच्छे होते है। वे भलीभांति जानते है किस जगह उन्हें अपने धन का प्रयोग करना चाहिए। उनके इसी स्वभाव के कारण वे कभी धन संबंधी परेशानियों से नहीं जूझते। यदि कोई नौकरीपेशा आदि करने वाले व्यक्ति हो तो उनके बीच के दांतों का फासला इस और इशारा करता है की वे अपने करियर की तरफ काफी उच्ची सफलता प्राप्त करेंगे।

जिन स्त्रियों के दांत आपस में सटे होने के साथ थोड़ी सी लालिमा लिए होते तो इस तरह की स्त्रियों को राजसी सुख प्राप्त होता है। जिन स्त्रियों के ऊपर और नीचे 16-16 दांत होते है, उन्हें उनके पति से अत्यधिक प्रेम मिलता है।

जिन लोगो के दांत धीरे-धीरे उखड़ते है उन्हें दीर्घ आयु की प्राप्ति होती है। जिन स्त्रियों के दांतों के ऊपर दांत हो उन्हें शासन प्राप्त होता है, वे स्वभाव में बहुत ही चालाक होती है।
जिन लोगो के मुंह में 32 दांत होते है ऐसा कहा जाता है की उनके मुख से निकली हर बात सत्य होती है। जिन पुरूषो के दांत बहुत लंबे होते है उन्हें अपने जीवन में कभी भी धन संबंधी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता हैं।

ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश
वार्षिक राशिफल-2017: मेष: थोडे संघर्ष के साथ 2017 रहेगा जीवन का बेहतरीन वर्ष
केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0