रोज रात सोने से पहले घर में इस जगह पर घी का दीपक लगाने से दूर होगी घर पर लगी बुरी नजर

हिन्दू धर्म में देखा जाता है कि ज्यादातर लोग सुबह शाम घर में पूजा करते हैं और अपने घरों में घी का दीपक जलाते हैं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और इसी के साथ घर की पवित्रता बनी रहती है।


अब ऐसे में पूजा पाठ से दौरान दीपक जलाने के लिए घी को अहमियत दी जाती है व पूजा में घी का स्थान महत्वपूर्ण माना जाता है।

कहते हैं पूजा में घी का दीपक जलाने का भी विशेष महत्व है। इसी के साथ ऐसी मान्यता भी है कि भगवान को घी अर्पित करने से स्वास्थ्य लाभ मिलने के साथ ही धन लाभ भी मिलता है। आज हम आपको घी के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहें हैं जिनको करने से फायदा होता है, आइए जानते हैं।
दरअसल शास्त्रों में ऐसा माना जाता है कि अगर बुरे समय को दूर करना है तो इसके लिए घर में नियमित शाम को घी का दीपक केशर डालकर जलाएं, ऐसा करने से घर के वातावरण से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है व घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है।

इसी के साथ ही घर को लगी बुरी नजर भी दूर हो जाती है और वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानी को दूर करने के लिये रोज रात को सोने से पहले घर में जिस जगह पर बर्तन धोए जाते हैं, उस जगह पर घी का एक दीपक लगाएं।
कहते हैं ऐसा करने से रिश्तो में आ रही परेशानी का अन्त हो सकता है और अगर कोई शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस करता हो तो उसे रोज शिवलिंग पर घी अर्पित करना चाहिए। कहते हैं ऐसे करने पर शारीरिक बल में वृद्धी होती है और इसी के साथ खाने में घी का उपयोग करने से भी लाभ होता है।
बुरे दिनों को अच्छे दिनों में बदलने के लिए करें केवल ये 4 उपाय
क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके
करें ये 15 उपाय, नहीं रहेंगे कुंवारे, होगी जल्‍दी शादी

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0