रविवार के दिन बाल कटवाना है सरासर गलत, होती है संपत्ति और ज्ञान की हानि

महाग्रंथ महाभारत के अनुशासन पर्व में कहा गया है कि नाखून और बाल कटवाने के लिए सभी दिन शुभ नहीं होते। यूं तो आपने पढा होगा कि अमुक दिन नाखून नहीं काटें और बाल नहीं कटवाए लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि किस दिन बाल कटवाना शुभ होता है।


धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सोमवार को बाल कटवाने से न केवल दिमाग में सनकीपन आता है बल्कि संतान के लिए अशुभ होता है। उनके स्वास्थय के नुकसानदायक होता है।
पुराणों के मतानुसार मंगलवार के दिन बाल कटवाने से आयु कम होती है। ज्योतिष के अनुसार मंगलवार का दिन मंगल ग्रह को समर्पित दिन है। मनुष्य के शरीर में मंगल का निवास रक्त में होता है और रक्त से बालों की उत्पत्ति होती है। अगर मंगलवार के दिन बाल कटवाए जाए तो रक्त संबंधित बीमारियां होने का खतरा रहता है।
बुधवार को नाखून और बाल कटवाना मंगलप्रद होता है। ऐसा करने से धन में बढ़ोतरी होती है और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
बृहस्पतिवार का दिन धन के देवता बृहस्पति को समर्पित है। बृहस्पति देव संतान और ज्ञान के प्रधान देव हैं। गुरुवार को बाल कटवाने से आर्थिक हानि, संतान कष्ट व ज्ञान क्षीणता होने के आसार होते हैं।
शुक्रवार पर शुक्र देव का वर्चस्व स्थापित है वह सौन्दर्य के प्रतीक हैं। इस दिन शारीरिक सफाई करने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं और घर में लक्ष्मी का वास होता है। साफ स्वच्छ शरीर वाले व्यक्ति को मान-यश की प्राप्ति होती है।
शनिवार को बाल कटवाने से मृत्यु के समान कष्ट भोगना पड़ता है।
रविवार के दिन लोग छुट्टी होने के कारण अक्सर अपने बाल और नाखून कटवाने का काम करते हैं। जो सरासर गलत है। रविवार का दिन भगवान सूर्य नारायण को समर्पित होता है। इस दिन बाल कटवाने से संपत्ति, ज्ञान और धर्म की हानि होती है।
इस पेड की पूजा से लक्ष्मी सदा घर में रहेगी

मिलेगी सरकारी नौकरी अगर करें ये खास उपाय
ये 4 काम कभी नहीं करें, वरना रहेंगे हमेशा गरीब

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0