इन चीजों का सेवन करने से शनिदेव होते हैं प्रसन्न

यह बात हम सभी जानते है कि शनिवार का दिन भगवान शनिदेव का समर्पित होता है। शनि न्याय के देवता माने जाते हैं, न्याय का नाता धर्म के पालन से है और अच्छे-बुरे कर्म न्याय का आधार होते हैं।


मान्यता है कि शनि प्रत्येक मनुष्य को उसके पाप-पुण्य और कर्मों के आधार पर ही कृपा करते हैं एवं सजा देते है। लोग शनिदेव की पूजा करते है ताकि उनके प्रकोप से बच सकें। शनिदेव के प्रकोप से बचने के लिए कुछ उपायों को बताया गया है जिसमें शनि से संबंधित चीजों का सेवन जरूर करें।

शनिवार के दिन जरूर करें सरसो के तेल का इस्तेमाल
शनिवार के दिन भगवान शनिदेव को सरसो का तेल चढ़ाया जाता है और इससे बनी चीजों का शनिवार को सेवन करने से फायदा मिलता है। सरसो के तेल से बनी चीजों का सेवन शनिवार को जरूर करें, इसलिए सरसों के तेल से बनी सब्जी, दाल खायें। काले चने के सेवन से शनि के दोषो से मुक्ति मिलती है। इससे जो भी आपके अटके काम होंगे वह बनने लगेंगे। मान्यता है कि शनिवार के दिन गुलाब जामुन का सेवन करने से शनि शांत और प्रसन्न होते हैं।

काले तिल के सेवन
भगवान शनिदेव को खुश करने के लिए काले तिल का सेवन फायदेमंद होता है। कहा जाता है कि काले तिल से शनि के प्रकोप को कम किया जा सकता है। वहीं शनिवार के दिन लोगों को खिचड़ी खाने की राय दी जाती है, जिसमें खासकर उड़द की दाल की खिचड़ी खाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनके प्रकोप से छुटकारा मिलता है।

मसूर की दाल और दूध शनिदेव को करता है क्रोधित

शास्त्रों के अनुसार शनिवार के दिन मसूर की दाल का सेवन नहीं करें, क्योंकि मसूर की दाल मंगल ग्रह से संबधित है। इसलिए शनिावार के दिन इसे खाने से व्यक्ति के जीवन में क्रोध और विरोध की भावना की वृद्धि होती है। शनिवार को सादा दूध का नहीं पीना चाहिए। क्योंकि सादा दूध शुक्र ग्रह से संबंधित है और शनि-शुक्र एक दूसरे के विपरीत माने जाते है।

भूलकर भी नहीं करे तामसिक चीजों के सेवन
शनिवार के दिन इन चीजों का जरूर ध्यान रखना होगा कि क्या न खाए और क्या नहीं खाए। नहीं तो भगवान शनिदेव क्रोधित भी हो सकते है। शनिवार के दिन मांस, मछली और शराब का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि शनिवार के दिन तामसिक चीजों के सेवन करने से शनि नाराज हो जाते है।
वार्षिक राशिफल-2017: मेष: थोडे संघर्ष के साथ 2017 रहेगा जीवन का बेहतरीन वर्ष
बुरे दिनों को अच्छे दिनों में बदलने के लिए करें केवल ये 4 उपाय
क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0