वार्षिक राशिफल-2017- धनु राशि : उतार-चढाव के साथ लाभ के बनते रहेंगे योग

इस राशि के जातक आशावादी आत्म विश्वासी और उत्साही होते हैं। वे अक्सर जो भी करते हैं, वो भविष्य की सफलता के उद्देश्य के साथ करते हैं और अपने लक्ष्य को पाते भी हैं। इस राशि में जनवरी महीने में सूर्य मकर राशि में संक्रमण करेगा। माह के प्रारंभ में मंगल कुम्भ राशि में रहेगा और 18 जनवरी को मीन राशि में संक्रमण करेगा। बुध 9 जनवरी को मार्गी होकर धनु राशि में भ्रमण करेगा साथ ही साथ शुक्र कुम्भ राशि में भ्रमण करेगा। इससे जातकों के जीवन में पूरे साल उथल-पुथल रहेगी। साल की शुरुआत धीमी रहेगी, बनते काम भी बिगडते नजर आएंगे लेकिन मार्च के बाद का समय आपके लिए गोल्डन एरा रहेगा। व्यवसाय में जहां बेहतरीन लाभ दिखेगा वहीं नौकरी लगने के भी योग बन रहे हैं। विदेश गमन भी संभव है। कुल मिलाकर धनु राशि के जातकों के लिए साल हल्का-फुल्का और लाभदायक रहेगा।

करियर: नौकरी में परिवर्तन लाभ देगा
इस राशि के जातकों के लिए नौकरी में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और आपके काम की प्रशंसा भी होगी। इस साल अगस्त महीने से पहले आपको इतनी तनख्वाह न मिले जितनी आपकी उमीदें है लेकिन उसके बाद आपकी सारी आशाएं पूरी होंगी। नौकरी में परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो समय उत्तम है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। अगर कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो उस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह लेना आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होगा। नया व्य्वसाय खोलने में खासा फायदा होने की संभावना है।

प्रेम प्रसंग और विवाह: विवाह होने की है प्रबल संभावनाएं
इस राशि के जातक प्रेम प्रसंगों की शुरुआत कर सकते हैं। आपको भी प्रेम से जुड़े कोई नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कुछ लोगों की विवाहेत्तर प्रेम संबंधों की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। जिसे वे गुप्त रूप से आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं। इससे आगे चलकर उन्हें परेशानियां उठानी पड़ सकती है। धनु राशि के जो जातक विवाह योग्य हो गए हैं इस साल यदि वह लोग विवाह के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ है। अगस्त महीने तक का समय आपके लिए सही नहीं है जबकि उसके बाद का समय आपके प्रेम के लिए अनुकूल है।

आर्थिक पहलू: कुछ दिनों को टालकर करें काम
इस राशि के जातकों के लिए 16 मई से 19 मई, 15 जुलाई से 25 अगस्त और 15 नवंबर से 20 दिसम्बर के बीच के दिन आपके लिए थोडे ठीक नहीं है। इस समय अवधि में कोई भी खर्चा करने से बचें। इस समय किसी से वाद विवाद करने से भी बचें जितना हो सके उतना शांत रहने की कोशिश करें। इस साल आपको अपने फ़िज़ूल के खर्चों को काम करना होगा और पैसो को जितना हो सके उतना बचाने की सख्त जरुरत है। अगर इस साल आपसे कोई उधार मांगे तो कोशिश करें कि आपको ना देना पडे क्यूंकि आपके सितारे यह बता रहें हैं कि इस साल आपका कोई ख़ास आपको धोखा दे सकता है।

परिवार: दोस्तों का मिलेगा पूरा साथ
ग्रह बताते हैं कि जिन जातकों के परिवार में लंबे समय से किसी बात को लेकर चल रहा विवाद हल हो जाएगा। कुछ नए लोगों से भी मुलाकात होगी जो कि जो आपके अच्छे मित्र और सहायक भी बनेंगे। आपको अपने दाम्पत्य जीवन की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि दाम्पत्य जीवन में शुरुआती महीने तनाव वाले हो सकते हैं। आपको अपने माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं। घर में शुभ कार्य भी होंगे। संतान संबंधी समस्या हल होगी। बेटे-बेटियों की शिक्षा के लिए लॉन लेने में आ रही परेशानी भी दूर होगी। सितंबर और अक्टूाबर माह परिजनों के लिए थोडे भारी रह सकते हैं। स्वास्‍थ्‍य के बारे में जागरूक रहें।

स्वास्थ्य: आराम से बीतेगा पूरा साल
इस राशि के जातकों को बाहर के खान-पान से दूर रहना चाहिए। पेट से जुडी बीमारी बढने की आशंका है। जिन जातकों को मोटापा और मधुमेह जैसी बीमारिया हैं उन्हें अपने स्वास्थ का उचित ध्यान रखना चाहिए। इस साल आप थोड़ी कमजोरी महसूस कर सकते हैं इसलिए दूध, फल, जूस आदि का प्रयोग करना हितकर रहेगा। इस साल आपको आंखों से लेकर भी समस्या हो सकती है, हो सकता है कि आपको इस साल चश्मा भी लग जाए।

शुभ अंक : 4, 8, 1, 11, 27 और 7 अंक आपका भाग्योादय में मददगार होंगे।
शुभ रंग: आपके लिए सिल्वर, गाजरिया, हल्का गुलाबी और सफेद रंग शुभ है।
प्रभावी उपाय : इस राशि के जातक गुरुवार को गरीब बच्चों में कोई पीली मिठाई बांटे। सूर्य को प्रातः नियमित जल दें। नहाने के उपरांत मस्तिष्क पर पीले चन्दन का तिलक लगाएं और हल्दी, पीली दाल, चंदन व केसर का अधिक प्रयोग करें।
अच्छा समय: जनवरी से मई तक का समय अनुकूल समय रहेगा।
काम की सलाह: इस राशि के जातकों को रामरक्षा स्रोत का नियमित रूप से पाठ करने चाहिए। रामचरित मानस के पाठ भी आपकी तकदीर बदल सकते हैं। कुल मिलाकर भगवान राम की पूजा करने से आपको सभी दुखों और तकलीफ़ो से छुटकारा मिलेगा।
वार्षिक राशिफल-2017- वृच्छिक : सम्पन्नता को समर्पित रहेगा पूरा साल

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team