जरुरी काम से बाहर जा रहें हैं और कोई छींक दे तो...

नई दिल्ली। आज के समय में बहुत से लोग आज भी अंधविश्वास को मानते हैं। अपने किसी भी काम की शुरुआत शुभ और अशुभ को जरूर देख कर करते हैं। ऐसे में कई लोग छींक को अशुभ मानते हैं।


लेकिन ज्योतिषियों और शास्त्रों में छींक को बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस लेख में हम आपको इस बारे में बता रहें हैं कि छींक का आना कब शुभ और कब अशुभ माना जाता है, आइए जानते है।

जरुरी काम से बाहर जा रहें हैं और कोई छींक दे तो...
ऐसा माना जाता है कि अगर आप किसी जरुरी काम से बाहर जा रहें हैं और पीछे से कोई छींक दे तो ऐसा माना जाता है कि काम में आसानी से सफलता मिलेगी।

इसके साथ ही अगर आप नए कपड़े पहन रहें है उस समय अगर कोई छींकता है तो ऐसा करना आपको दुगुनी खुशी देने का संकेत देता है। ऐसा होने पर माना जाता है कि आपको जल्द ही नए कपड़े मिलने वाले हैं।

शुभ काम को करते समय छींक आती है तो माना जाता है कि काम के पूरा होने में बाधा आएंगी। लेकिन अगर एक छींक के बाद दूसरी छींक आती है तो इसे शुभ माना जाता है।

अगर अस्पताल इलाज के लिए जा रहें हैं और अस्पताल में जाते ही छींक आ जाए तो इसे शुभ संकेत माने ऐसा होने से बीमारी से जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है।

अगर भोजन करने से पहले छींक आती है या कोई छींकता है तो ऐसा माना जाता है कि स्वादिष्ट व मनपसंद भोजन मिलता है।
क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके
पूजा की थाली से करें लक्ष्मी-गणेश को प्रसन्न
शनि की साढे़साती के अशुभ फलों के उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0