घर में रखा मोरपंख तो मिलने लगेंगे धनप्राप्ति के अवसर

कार्तिकेय भगवान के वाहन मोर का पंख अगर घर में रखा जाए तो जीवन को सुखद और धन-धान्‍य से भरपूर बनाया जा सकता है।


यदि
आप पर कोई ग्रह अनिष्ट प्रभाव ले कर आया हो….आपको मंगल शनि या राहु केतु बार बार परेशान करते हों तो मोर पंख को 21 बार मंत्र सहित पानी के छीटे दीजिये और घर में वाहन में गद्दी पर स्थापित कीजिये…
वास्तु में सुधार घर का द्वार यदि वास्तु के विरुद्ध हो तो द्वार पर तीन मोर पंख स्थापित करें , मंत्र से अभिमंत्रित कर पंख के नीचे गणपति भगवान का चित्र या छोटी प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए मंत्र है-ॐ द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापय स्वाहा:
यदि पूजा का स्थान वास्तु के विपरीत है तो पूजा स्थान को इच्छानुसार मोर पंखों से सजाएँ, सभी मोर पंखो को कुमकुम का तिलक करें व शिवलिं की स्थापना करें पूजा घर का दोष मिट जाएगा।
यदि रसोईघर वास्तु के अनुसार न बना हो तो दो मोर पंख रसोईघर में स्थापित करें, ध्यान रखें की भोजन बनाने वाले स्थान से दूर हो, दोनों पंखों के नीचे मौली बाँध लेँ, और गंगाजल से अभिमंत्रित करें।
यदि शयन कक्ष वास्तु अनुसार न हो तो शैय्या के सात मोर पंखों के गुच्छे स्थापित करें, मौली के साथ कौड़ियाँ बाँध कर पंखों के मध्य भाग में सजाएं, सिराहने की और ही स्थापित करें, स्थापना का मंत्र है मंत्र-ॐ स्वप्नेश्वरी देव्यै नम: जाग्रय स्थापय स्वाहा:।
यदि आपके घर में आर्थिक तंगी चल रही और आपके घर में अत्यधिक अनावश्यक खर्चा बढ़ गया हैं तो इस खर्चे को कम करने के लिए भी आप एक उपाय कर सकते हैं। अपने घर से धन के आभाव को दूर करने के लिए हमेशा अपने घर में एक सोने का वर्गाकार सिक्का रखें।
रोजाना एक कुत्ते को दूध पिलायें और अपने घर के हर कमरे में एक मोरपंख रखें, इस उपाय को करने से आपके घर में धन की बरकत होगी तथा आपके घर से धन का आभाव खत्म हो जाएगा।
ये 4 काम कभी नहीं करें, वरना रहेंगे हमेशा गरीब
ज्योतिष : इन कारणों से शुरू होता है बुरा समय
शनि की साढे़साती के अशुभ फलों के उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0