गणित के नंबर्स बता सकते हैं कि आपका बच्चा बडा होकर क्या बनेगा

बच्चों के परिणाम घोषित होने लग गए हैं। ऐसे में हर मां-बाप को यही चिंता सता रही है कि उसे अपने बच्चें को किस लाइन में डालना चाहिए या किस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। ऐसे में अंक ज्योतिष के अनुसार बच्चे का मूलांक और जन्म तारीख देखकर तय कर सकते हैं और उसका करियर बना सकते हैं-

मूलांक 1 (1, 10 19, 28) : ये बच्चे क्रोधी, जिद्दी व अहंकारी होते हैं। इन्हें तर्क से नहीं, प्यार से समझाएँ। ये तर्क के बच्चे हैं अत: डाँट-डपट नहीं सहेंगे। ये बच्चेइ अच्छे प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं। इन्हें9 इसी लाइन में डालना ठीक रहेगा।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29) : ये शांत, समझदार, भावुक व होशियार होते हैं। माता-पिता की सेवा करते हैं। जरा सा तेज बोलना इन्हें ठेस पहुँचाता है। इनसे शांति व समझदारी से बात करें। इन्हें इंजीनियर और डॉक्ट र बनने के योग बनते हैं।
मूलांक 3 (3, 12, 21,30) : ये समझदार, ज्ञानी व घमंडी होते हैं। अच्छे सलाहकार बनते हैं। इन्हें समझाने के लिए पर्याप्त कारण व ज्ञान होना जरूरी है। इन्हें वकालत या अध्यरयन में भाग्यम आजमाना चाहिए।
मूलांक 4 (4, 13, 22) : बेपरवाह, खिलंदड़े व कारस्तानी होते हैं। रिस्क लेना इनका स्वभाव होता है। इन्हें अनुशासन में रखना जरूरी है। ये व्यसनाधीन हो सकते हैं। रेडिमेड गारमेंट का बिजनेस में ज्याेदा सफल हो सकते हैं।
मूलांक 5 (5, 14, 23) : बुद्धिमान, शांत, आशावादी होते हैं। रिसर्च के कामों में रूचि लेते हैं। इनके साथ धैर्य से व शांति से बातचीत करें। इन्हें विज्ञान या अर्थशास्त्र् के क्षेत्र में किस्म त आजमानी चाहिए।
मूलांक 6 (6, 15, 24) : हँसमुख, शौकीन मिजाज व कला प्रेमी होते हैं। ‘ मस्त रहो’ पर जीते हैं। इन्हें सही संस्कार व सही दिशा-निर्देश जरूरी है। इन्हेंर कोई भी व्यरवसाय लाभ देगा।
मूलांक 7 (7, 16, 25) : भावुक, निराशावादी, तनिक स्वार्थी मगर तीव्र बुद्धि के होते हैं। व्यसनाधीन जल्दी होते हैं। कलाकार हो सकते हैं। इन्हें कड़े अनुशासन व सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है। पुलिस और न्याोय के क्षेत्र में इन्हें अपनी किस्मत आजमानी चाहिए।
मूलांक 8 (8, 17, 26) : तनिक स्वार्थी, भावुक, अति व्यावहारिक, मेहनती व व्यापार बुद्धि वाले होते हैं। जीवन में देर से गति आती है। इन्हें सतत सहयोग व अच्छे साथियों की जरूरत होती है। ऐसे बच्चोंम के विदेश में व्या पार करना सफलता देता है।
मूलांक 9 (9, 18, 27) : ऊर्जावान, शैतान व तीव्र बुद्धि के विद्रोही होते हैं। माता-पिता से अधिक बनती नहीं है। प्रशासन में कुशल होते हैं। ये किसी भी कंपनी या सरकार में अच्‍छे सलाहकार बन सकते हैं।
पूजा की थाली से करें लक्ष्मी-गणेश को प्रसन्न
बुरे दिनों को अच्छे दिनों में बदलने के लिए करें केवल ये 4 उपाय
 2017 और आपका भविष्य  

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team