भूलकर भी नहीं करें ऐसी मूर्तियों के दर्शन

हर घर के मंदिर में भगवान की मूर्तियां रखी जाती हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि सभी मूर्तियां शुभ प्रभाव देने वाली नहीं होती। ज्योजतिष के अनुसार, कई मूर्तियां ऐसी भी होती हैं, जिनके दर्शन करने मात्र से अशुभता पीछे पड जाती है। इन मूर्तियों के दर्शन नहीं करने चाहिए-


मंदिर
में ऐसी प्रतिमा रखनी चाहिए, जिसमें उनका मुंह सौम्य और हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में हो। रौद्र और उदास मूर्ति के दर्शन करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
ईश्वर की ऐसी किसी मूर्ति के दर्शन नहीं करने चाहिए, जिसमे वे युद्ध करते या किसी का विनाश करते नज़र आए।
ऐसी मूर्ति के दर्शन करना भी दुखों का कारण बन सकता है। भगवान की मूर्ति घर में इस तरह रखनी चाहिए कि इनके पीछे का भाग यानि पीठ दिखाई नहीं दे।
भगवान की पीठ का दिखना शुभ नहीं माना जाता है। खासतौर पर हनुमानजी, भगवान शंकर और श्रीगणेश की मूर्तियों के तो पीठ के दर्शन करना दुर्भाग्यर लाता है।
पूजा स्थल में एक ही भगवान की दो मूर्तियां रखना भी अच्छा नहीं होता है। खासतौर पर अगर दोनों मूर्तियां आस-पास या आमने-सामने हो।
ऐसी मूर्तियों के दर्शन करने से बार-बार लड़ाई होती है। भले ही किसी मूर्ति से कितनी ही गहरी आस्था जुडी हो लेकिन मूर्ति खंडित हो जाए तो उसके दर्शन करना अच्छा नहीं होता है। ऐसी मूर्ति के दर्शन या पूजा करना अशुभ फलों का कारण बनता है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0