शुरू हुआ माघ मास, मनोच्छा पूरी करने के लिए करें ये उपाय

कल से माघ मास की शुरूआत हो चुकी है। यह पूरा महीना शुभ कर्मों में वृद्धि के लिए खास है, इस महीने अगर कुछ खास वस्तुओं का दान और पवित्र नदियों में स्नान किया जाए तो सभी मनोच्छाएं पूरी होती हैं।


यदि
किसी कामना से माघ-स्नान किया जाय तो उस कामना की पूर्ति अवश्य होती है। निष्काम भाव से स्नान करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।

माघ-स्नान से बढ़कर पवित्र एवं पापनाशक उपाय दूसरा कोई नहीं है। इसलिए दीर्घायु, आरोग्य, रूप-सौन्दर्य, सौभाग्य, उत्तम गुण, धन-धान्य आदि की प्राप्ति के लिए माघ-स्नान अवश्य करना चाहिए।

माघ मास में दान का भी विशेष महत्व है। दान में तिल, कंबल से विशेष पुण्य होता है। महाभारत के अनुशासन पर्व में कहा गया है कि जो माघ मास में ब्राह्मणों और निर्धनों को तिल का दान करता है वह समस्त जन्तुओं से भरे हुए घोर नरक का दर्शन नहीं करता।

माघ मास में पूर्णिमा पर ब्रह्मवैवर्त पुराण का दान करना चाहिए। मत्स्य पुराण का कथन है कि माघ की पूर्णिमा पर जो ब्रह्मवैवर्त पुराण का दान करता है उसे ब्रह्मलोक की प्राप्ति होती है।

ऐसी मान्यता है कि माघ मास में ज़रूरतमंदों को सर्दी से बचाने योग्य वस्तुओं – ऊनी वस्त्र, कंबल आदि और आग तापने के लिए लकड़ी आदि का दान करने से अनंत पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
ज्योतिष : इन कारणों से शुरू होता है बुरा समय
इन 4 उपायों से आपके पास पैसा खिंचा चला आएगा
रोटी के एक टुकडे से होगा जीवन में चमत्‍कार

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0