धन के देवता कुबेर को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 उपाय

मां लक्ष्मी के साथ अगर धन के देवता कुबेर प्रसन्न हो तो आपके वारे-न्यारे हो सकते हैं। आप करें वे पांच चीजें जिससे कुबेर होते हैं जल्दी प्रसन्न-


घर के अन्दर कुबेर देवता की तस्वीर या मूर्ति को लाभदायक माना गया है। यदि आपके घर में धन नहीं आ रहा है या फिर धन रुक नहीं पा रहा है तो आप कुबेर देवता की मूर्ति लाएं और घर में उसको प्राण प्रतिष्ठा के द्वारा उत्तर दिशा में स्थापित करा लें, आपको लाभ मिलने लगेगा।
घर में जहाँ धन रखा जाता है उस जगह पर या फिर तिजोरी में धन के देवता कुबेर का वास जरूर होना चाहिए। कुबेर देवता को कोषाध्यक्ष बताया गया है। पहले मंदिरों के बाहर कुबेर जी की मूर्तियाँ जरूर होती थीं क्योकि धन की रक्षा कुबेर जी करते हैं।
जानकार लोग अपने ख़ास पंडित की मदद से दिवाली पर कुबेर जी की गुप्त पूजा जरूर करवाते हैं। यह पूजा गुप्त नहीं होती है बस इस पूजा का सबको बताया नहीं जाता है। यह पूजा एक सही पंडित, सही मन्त्रों के जाप से कर दे तो कुछ ही महीनों में उस घर को विशेष लाभ प्राप्त हो जाता है।
श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नमः –मन्त्र का लगातार करें जप। इस मन्त्र का जाप हर दिन सुबह शाम करें. आप एक 108 मोतियों की माला लें और दिन में दो बार सुबह-शाम 108 बार इन मन्त्र का जाप करें। साथ ही मन्त्र जप खत्म होते ही एक बार हनुमान चालीसा का पाठ भी करें। आपको धन का लाभ बहुत ही जल्द होने लगेगा।
धन के देवता कुबेर भी शिव के सामने रात को दीपक जलाने से ही धन के देवता बने हैं. इसलिए जो व्यक्ति रात को भगवान शिव के सामने दीपक जलाता है, उस पर कुबेर देवता विशेष ध्यान देते हैं, इसलिए आप लगातार रात के समय शिव भगवान के सामने दीपक जरूर जलायें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0