दो रोटी के चमत्कारी टोटकों से संवर जाएगी जिंदगी

आपने कभी सोचा है कि रोटी के कुछ उपायों के जरिए भी सुख-शांति और समृद्धि पाई जा सकती है। देखें ये खास उपाय-

घर की सुख – शांति को बनाए रखने के लिए घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं और आखरी रोटी कुत्ते को खिलाएं। ऐसा करने से घर में सुख – शांति हमेशा बनी रहती है।
जब आप रोटी बनाएं तो पहली रोटी पर घी की अंगुली से अपनी सास का नाम लिख दें और शनिवार की शाम को इस रोटी को किसी काले कुत्ते को खिला दें। ऐसा करने से आपके और आपकी सास के बीच के सारे मतभेद दूर हो जाएंगे।
जिन लोगों की की कुंडली में राहु – केतु की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो तो शाम के भोजन की आखरी रोटी में तेल लगाएं। उस रोटी को किसी काले कुत्ते को खिला दें। ऐसा करने से ख़राब राहु – केतु ठीक हो जाएगा।
अमावस्या के दिन रोटी बनाएं। थोड़ा सा खीर भी बनाएं। खीर और रोटी को मिलाकर कौवों को खिलाएं। ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है।
यदि आप बेरोजगारी के मारे हैं या व्यीवसाय में लगातार घाटा मिल रहा हो या नौकरी के लिए दर ब दर भटक रहे हैं तो दो रोटी को प्रतिदिन बिना नागा दान आपकी खासी मदद कर सकता है। शनिवार को घी में अच्छे से चुपडी रोटी को किसी पागल को प्यार से बैठकर खिलाने से आपके सभी प्रतिकूल ग्रह अनुकूल होने लगेंगे और आपको धनागम के योग भी बनने लगेंगे।
किसी का रूका हुआ पैसा, छुपा हुआ धन या पैतृक सम्पनत्ती चाहिए तो सात शनिवार शाम के 7 से 8 बजे के बीच किसी भी काली गाय को चार रोटी और गुड खिलाने से आपकी किस्मत संवर जाएगी।

3 दिन में बदल जाएगी किस्मत, आजमाएं ये वास्तु टिप्स
पूजा की थाली से करें लक्ष्मी-गणेश को प्रसन्न
वार्षिक राशिफल-2017: मेष: थोडे संघर्ष के साथ 2017 रहेगा जीवन का बेहतरीन वर्ष

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0