जिन पुरुषों का पेट भरा हुआ व सीधा और गोल दिखाई देता है, ऐसे लोग..

हिंदू धर्म में समुद्र शास्त्र का विशेष महत्व है। समुद्र शास्त्र में मनुष्य के शरीर की बनावट के आधार पर उसके बारे में काफी कुछ बताया गया है। इसके मुताबिक शरीर के विभिन्न अंगों के आधार पर किसी व्यक्ति की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।


समुद्रशास्त्र के ज्योतिष के अनुसार, बताया है कि किसी भी पुरुष के स्वभाव को जानने के लिए उसके सभी अंगों को, दांतों को, बालों को, नाखूनों को, दाढ़ी-मूंछ को ध्यान से देखना चाहिए।

इन सभी को देखकर पुरुष के स्वभाव से जुड़ी खास बातें भी हम बहुत ही आसानी से जान सकते हैं। पुरुषों के स्वभाव और भाग्य को समझने के लिए कुछ खास चीजें आइए जानते हैं।

1. समुद्रशास्त्र के अनुसार किसी पुरुष के पैर में तर्जनी उंगली (अंगूठे के पास वाली उंगली) अंगूठे से बड़ी दिखाई देती है, तो ऐसे पुरुष पत्नी के लिए बहुत ही भाग्यशाली होते हैं।

2. जिन पुरुषों का पेट भरा हुआ व सीधा और गोल दिखाई देता है, ऐसे लोग बहुत धनवान होते हैं। वहीं ऐसे लोग सभी सुख प्राप्त करने वाले होते हैं अपना जीवन ऐशों आराम से जीते हैं।

3. अगर किसी पुरुष के लाल, नरम यानी कोमल, भरे हुए होते हैं और जिनके पैरों में पसीना नहीं आता है, वे सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त करने वाले होते हैं।

4. यदि किसी पुरुष के पैरों के अंगूठे बहुत ज्यादा मोटे दिखाई देते हैं तो उन्हें भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है।

5. यदि किसी पुरुष के पैर सफेद, रुखे, टेढ़े नाखून वाले हों और उंगलियों की बनावट भी असमान हो तो ऐसे लोग परेशानियों का सामना करते हैं। इनके जीवन में धन की कमी बनी रहती है।

6. जिन पुरुषों की जांघ लंबी, मोटी और भरी हुई होती है, वे भाग्य का साथ प्राप्त करते हैं। मजबूत जांघ वाले पुरुष धन और सभी सुख प्राप्त करने वाले होते हैं।

7. यदि किसी पुरुष के घुटने पर हड्डी दिखती हैं तो उसे छोटी-छोटी सफलताओं के लिए भी बहुत मेहनत करनी पड़ती है।
वार्षिक राशिफल-2017: मेष: थोडे संघर्ष के साथ 2017 रहेगा जीवन का बेहतरीन वर्ष
मिलेगी सरकारी नौकरी अगर करें ये खास उपाय
ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0