Warning: session_start(): open(/var/cpanel/php/sessions/ea-php54/sess_jcdajk4js6o6rtqibpd7rolo63, O_RDWR) failed: Disk quota exceeded (122) in /home/astrosa/public_html/hi/config/db_connect.php on line 1

Warning: session_start(): Cannot send session cookie - headers already sent by (output started at /home/astrosa/public_html/hi/config/db_connect.php:1) in /home/astrosa/public_html/hi/config/db_connect.php on line 1

Warning: session_start(): Cannot send session cache limiter - headers already sent (output started at /home/astrosa/public_html/hi/config/db_connect.php:1) in /home/astrosa/public_html/hi/config/db_connect.php on line 1
ये 5 चीजें ना रखें घर में, वरना कभी नहीं संवरेगी किस्मत

ये 5 चीजें ना रखें घर में, वरना कभी नहीं संवरेगी किस्मत

बड़े बुजुग लोग जो कहते है वो सौ आने सही कहते है। कई बार ये कुछ ऐसी चीजों के बारे में बाते है जिन्हे घर में नहीं रखना चाहिए। यदि गलती से इन चीजों को घर ले आते है तो सुख, समृद्धि और घर की शांति समाप्त हो होती है। उनके घर में रहने से इंसान को सकारात्मक ऊर्जा का अहसास नहीं होता है। जाने-अनजाने इन चीजों को घर में रखने से जिंदगी आसान होने की बजाय मुश्किल हो जाती है।

ऐसी कुछ ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर में रखने में हमेशा बचना चाहिए-

नटराज की मूर्ति-
ये मूर्ति आपको लगभग हर क्लासिकल डांसर के घर में मिल जाएगी। कई डांस की प्रतियोगिताओं में इसे अवॉर्ड के तौर पर भी दिया जाता है, लेकिन गौर से देखने पर आपको इन मूर्तियों में भगवान शिव ‘तांडव’ नृत्य करने हुए नजर आएंगे। ये नृत्य विनाश का संकेत देता है। इसलिए इस मूर्ति को घर में रखना अशुभ माना जाता है।


ताज महल-
मोहब्बत की निशानी ताज महल खुद में कई अहसासों को समेटे हुए हैं। इसे देखते ही सजदा करने को जी चाहता है, लेकिन अक्सर लोग भूल जाते हैं कि ये मुमताज की कब्रगाह भी है। इसलिए कहा जाता है कि ताज महल की तस्वीर, इमारत का कोई स्टैच्यू कभी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए और न ही घर में सजाकर रखना चाहिए। इसका सीधा असर जिंदगी पर पड़ता है और हमेशा मौत का खतरा बना रहता है।

डूबती हुई नाव या जहाज-
अगर आपने घर में डूबती हुई नाव का कोई स्टैच्यू या तस्वीर घर में रखी है तो समझ जाइए कि आपने अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार ली है। डूबती हुई नाव या जहाज की तस्वीर या कोई शोपीस आपकी किस्मत को भी डुबा देगा। ऐसी चीजों को टूटते रिश्तों का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इन्हें खुद से दूर रखने में ही भलाई है।

महाभारत की तस्वीरें-
महाभारत का युद्ध इतिहास के सबसे भीषण युद्ध में से एक माना जाता है। इसमें हजारों लोग मारे गए थे। कई घर उजड़ गए थे। कहा जाता है कि महाभारत ग्रंथ घर में कभी नहीं रखना चाहिए। इससे आपसी रिश्तों में खटास आती है। घर में क्लेश बढऩे लगता है। साथ ही इस युद्ध के प्रतीकों और तस्वीरों को भी घर में कभी नहीं लगाना चाहिए।

जंगली जानवरों के शो पीस-

किसी जंगली जानवर की तस्वीर या शो पीस घर पर रखना शुभ नहीं माना जाता। इससे घर में रहने वालों के स्वभाव में तल्खी आती है और क्रोध भी काफी बढ़ जाता है। परिवार में लोग छोटी-छोटी बातों पर ही आपस में लड़ बैठते हैं। इसलिए बच्चों के जिद करने पर भी इन चीजों को घर में लाने से बचना चाहिए।

अशुभ ग्रहों को शुभ बनाना एक चुटकी का काम
राहू ग्रह के राज जान लोगे तो हो जाएंगे वारे-न्‍यारे

3 दिन में बदल जाएगी किस्मत, आजमाएं ये वास्तु टिप्स
पूजा की थाली से करें लक्ष्मी-गणेश को प्रसन्न
क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/astrosa/public_html/hi/config/db_connect.php:1) in Unknown on line 0

Warning: Unknown: open(/var/cpanel/php/sessions/ea-php54/sess_jcdajk4js6o6rtqibpd7rolo63, O_RDWR) failed: Disk quota exceeded (122) in Unknown on line 0

Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/cpanel/php/sessions/ea-php54) in Unknown on line 0