जन्माष्टमी पर घर लायें ये 5 चींजें, होगी प्रेम-धन की बारिश

भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में धरती पर आठवां अवतार लिया था। भगवान स्वयं इस दिन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे इसलिए इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी और जन्माष्टमी के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान कृष्ण को पसंद हैं चीजों को जन्माष्टमी के दिन घर पर लाया जाए तो इससे भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं। भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो जन्माष्टमी के दिन इन चीजों को घर में जरूर रखें-


देसी गाय का घी:- गाय श्री कृष्ण को बहुत प्रिय हैं, गाय के दूध से बना घी ही भगवान कृष्ण को अर्पण किया जाना चाहिए, इसे हमेशा घर में भी रखें।

चंदन:- चंदन का तिलक शीतल होता है उसे धारण करने से पापों का नाश होता है। इसकी खुशबू से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भगवान कृष्ण को चंदन बहुत प्रिय है। जन्माष्टमी के दिन भगवान को चंदन का तिलक लगाएं।

बांसुरी:- जिस घर में बांसुरी रखी होती है वहां प्रेम और धन की कोई कमी नहीं रहती है।

माखन-मिश्री:- जन्माष्टमी के दिन घर में मक्खन जरूर रखें अगर घर पर बना सकते हैं तो मक्खन अपने हाथों से घर पर तैयार करें, अगर बनाने का समय न हो तो बाजार से मक्खन खरीद कर लाऐं। इस दिन कान्हा को माखन-मिश्री का भोग लगाऐं।

पंचामृत:- जन्माष्टमी वाले दिन तुलसी, शहद, दूध, दही और गंगाजल को मिलाकर पंचामृत तैयार करें, इस पंचामृत से भगवान कृष्ण को अर्पित करें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0