बिना तोडफोड इन खास उपायों से सुधारें घर का वास्तु दोष

घर में कोई वास्तु दोष हो तो जरूरी नहीं कि तोड फोड करके ही उसे सुधारा जाए। कुछ खास तरीकों को अपनाकर भी घर का वास्तु सही किया जा सकता है। आइए जानें कुछ खास उपाय-


‍इस कडी में सबसे पहले नाम आता है दिशा नाशक यंत्र का। इस यंत्र का उपयोग तब कर सकते हो अगर निर्माण कार्य के दौरान कोई वास्तु दोष रह गया हो तो उसे दिशा नाशक यंत्र द्वारा दूर किया जा सकता है। अगर घर, व्यवसायिक स्थल, उद्योग, कार्यालय परिसर में निर्माण वास्तु दोष आ गया हो जिसे सुधारना संभव न हो तो उसके समाधान के लिए दिशा दोष नाशक यंत्र लगाया जा सकता है। इससे दिशा दोष का नाश होता है।

इसके बाद वास्तु महायंत्र का भी इस्तेामाल किया जा सकता है। श्री वास्तु महायंत्र में इक्यासी वर्गों में पैतालींस देवताओं के नाम हैं। जिन्होंने वास्तु पुरुष को भूमि पर गिराया था और सभी देवता उनके शरीर के अलग-2 अंगों में बैठ गए थे और उसे बंधक बनाया था। इस यंत्र को पूजा वाली जगह में पूर्व की दिशा में लगाना चाहिए। इस यंत्र को स्थापित करने से सभी तरह के वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है।

इसके अलावा दुर्गा बीसा यंत्र भी इस मामले में काफी प्रभावी माना जाता है। दुर्गा देवी के नवार्ण मंत्र की शक्ति से युक्त बीसा यंत्र को प्राण-प्रतिष्ठा से करा कर अगर दुकान के मुख्य द्वार की चौखट पर लगया जाए तो इससे नज़र दोष, किए कराये, टोना टोटके, बददुआ का कोई असर नहीं होता। ये यंत्र रक्षा कवच के सामान है।
करें ये 15 उपाय, नहीं रहेंगे कुंवारे, होगी जल्‍दी शादी

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0