अगर आप रात को अपने बाल बांधकर नहीं रखतें है तो...

अक्सर कई बार घर के बड़े बुर्जुगों को लड़कियों को कहते सुना होगा कि सूरज ढलने के बाद बालों पर कंघी न करें। लेकिन क्या आप जानते हैं उनका ऐसे कहने के पीछे क्या वजह होती है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं तो आज से ही अपनी ये आदत बदल दिजिए। दरअसल इसके पीछे कई कारण बताए गए है जो आपको बताते है।


परिवार के लिए बुरा...
ऐसा भी कहा जाता है कि रात को हमेशा अपने बाल बांधकर रखने चाहिए। या तो आप अपने बालों की चोटी बना लें या फिर उसका जुड़ा बनाकर रहे, लेकिन उन्हें खुला न छोड़े। माना जाता है कि खुले बाल परिवार वालों के लिए अच्छे नहीं होते।

कंघी गिरना...
कंघी करते समय अगर आपके हाथों से कंघा छिटककर गिर जाए तो यह माना जाता है कि आपको जल्दी ही कोई बुरी खबर मिलने वाली हैं। इसके अलावा हमेशा इस बात का भी ध्यान रखें कि बाल झाडऩे के बाद उन्हें घर में इधर उधर ना फेंके। ऐसा करने से घर में परिवार वालों के बीच झगड़े बढ़ते हैं।

बुरी आत्माओं का अंदेशा...

ऐसा कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद बालों में कंघी करने के लिए इसलिए मना किया जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त होने के बाद सभी बुरी आत्माएं बाहर आ जाती हैं, और जिन लड़कियों के लंबे और खूबसूरत बाल होतें हैं उन्हें वो अपना शिकार बना लेती हैं।

टूटे बालों को भी ध्यान से फेंके...
पूर्णिमा के दिन भी बालों पर कंघी करने के लिए मना किया जाता है। अगर कोई लडक़ी पूर्णिमा यानी पूरे चांद कि रात वाले दिन खिडक़ी पर खड़े होकर बालों पर कंघी करती हैं तो वो खुद ही बुरी आत्माओं को बुलावा देती है। इसके अलावा टूटे हुए बालों को भी ध्यान से फेंकना चाहिए। अगर आपके बाल किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग गए तो वह इसका गलत इस्तेमाल मतलब किसी जादू टोने के लिए भी कर सकता है।




केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत
शनि की साढे़साती के अशुभ फलों के उपाय
क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0