नहीं मिल रहा मेहनत का फल, तो करें ये 5 उपाय

अपने वर्तमान जीवन को सुखी और अच्छा भविष्य बनाने के लिए हर इंसान जी जान से मेहनत करता है। लेकिन बहुत कम लोगों को ही अपनी कडी मेहनत का फल मिलता है। इस दुनिया में कई लोग ऐसे भी है अधिक मेहनत करते है लेकिन उनको सफलता नहीं मिलती।

क्या आपने कभी सोचा है कि अपनी कडी मेहनता का फल क्यों नहीं मिला। ये सब घर से संबंधित वास्तु की गलतियों के कारण हो सकता है। जिन पर हम ध्यान नहीं देते और परेशानियों का सामना करते रहते हैं इसलिए इन सभी चिंताओं से मुक्ति हेतु वास्तु के कुछ उपायों पर अमल करना चाहिए।
 

1. घर में सदैव खाना खाने से पूर्व प्रतिदिन गाय को भोजन करवाना चाहिए। जिससे पारिवारिक सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक रहता है और धन संबंधी चिंताओं का भी सामना नहीं करना पड़ता।

2. घर में तिजोरी के समीप और रसोईघर में जूते चप्पल पहनकर न जाएं। इन जगहों पर जूते-चप्पल पहनकर जाने से कई प्रकार के नुक्सानों का सामना करना पड़ सकता है।

3. घर में दूध के पात्र को कभी भी खुला न रखें। यदि दूध गर्म है तो उसे जाली से ढंक दें परंतु खुला न छोड़ें।  
 
4. पूजा करते समय भगवान पर अर्पित किए फूल पूरा समय वहीं रहने देने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है इसलिए सुबह चढ़ाए पुष्पों को शाम के समय मंदिर से हटा देना चाहिए।

 5. घर में कांटेदार पौधे रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है इसलिए इस प्रकार के पौधों को भूल कर भी अंदर न रखें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0