अगर हथेली में है ज्यादा क्रॉस के निशान तो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति...

हिंदू धर्म में हस्तरेखा शास्त्र को बड़ा महत्व दिया गया है। कई बार देखा जाता है कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो थोड़े ही मेहनत में सफल हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर ऐसे भी लोग हैं जो तमाम कोशिश करने क बाद भी असफल रह जाते हैं।


समुद्रशास्त्र में इसका प्रमुख कारण बताया गया है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली पर कुछ निशान शुभ होते है तो कुछ अशुभ। शुभ निशान होने पर व्यक्ति भाग्यशाली और धनवान बनता है। वहीं हथेली पर अशुभ निशान होने पर जातक का जीवन कंगाली में बीतता है। आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते है हिथेली पर बने ऐसे ही कुछ अशुभ निशानों के बारे में

हथेली में कटी हुई भाग्यरेखा
हथेली पर भाग्यरेखा होना काफी मायने रखता है। अच्छी भाग्यरेखा बनने से व्यक्ति भाग्यशाली होता है जिससे उसके जीवन में धन-संपदा की कमी नहीं होती। अगर किसी व्यक्ति की भाग्यरेखा कमजोर, टूटी-फूटी या अन्य कोई रेखा उसको काटते हुए जाए तो ऐसा व्यक्ति भाग्यहीन कहलाता है। उसे हमेशा तंगी का सामना करना पड़ता है।

हथेली में सूर्य रेखा का ना होना

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार सूर्य रेखा से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा न बनी हो तो व्यक्ति को उचित मान-सम्मान प्राप्त नहीं होता है। मेहनत करने के बावजूद भी उसे सफलता नहीं मिलती। ऐसे व्यक्ति का कंगाली पीछा नहीं छोड़ती।

हथेली में पर्वत में उभार का ना होना
हथेली पर अगर सभी पर्वतों में किसी भी प्रकार का कोई उभार ना हो तो व्यक्ति बहुत भाग्यहीन कहलाता है।

हथेली में जरूरत से ज्यादा क्रास का निशान
कुछ लोगों की हथेली बिल्कुल स्पष्ट और साफ होती तो कुछ लोगों की हथेली में जरूरत से ज्यादा क्रास के निशान बने हुए होते हैं। जरूरत से ज्यादा क्रास के निशान होने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति सही नहीं रहती।
क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके
पूजा की थाली से करें लक्ष्मी-गणेश को प्रसन्न
ये 4 काम कभी नहीं करें, वरना रहेंगे हमेशा गरीब

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0