अगर आपकी हथेली में है ये पर्वत, तो रातों रात बन सकते है धनवान

हिन्दु धर्म में हस्तरेखा शास्त्र को बड़ा महत्व दिया गया है। हस्तरेखा में हथेली का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। किसी भी जातक के हाथ के गहन अध्ययन द्वारा उस जातक के भूत, भविष्य और वर्तमान तीनों कालों के बारे में सबकुछ जाना जा सकता है।

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हाथों की हथेलियों में कुछ विशेष निशान होते हैं जो हर व्यक्ति के भविष्य में होने वाली अच्छी-बुरी बातों का संकेत देते हैं। हस्तरेखा विशेषज्ञों के मुताबिक हाथ की हर हथेली का अपना अलग महत्व होता है। हथेलियों की बनावट के क्या मायने होते हैं।

मध्यम उंगली के नीचे एक उभार होता है। इसे शनि पर्वत कहते हैं। यानी शनि की दशा आपकी हथेलियों से ही पता चल जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं आपका व्यक्तित्व भी यहां पड़ने वाला उभार खोलता है। खास बात ये है कि शनि पर्वत उच्च हो तो रंक भी राजा बन जाता है और रातों रात किस्मत बदल जाती है। मगर यदि ये पर्वत गड्ढे में हो तो राज भी रातों रात रंक बन जाता है। यानी किस्मत खुलेगी या बंद होगी इसका अंदाजा आप अपनी हथेलियों के शनि पर्वत को देख कर ही लगा सकते हैं।
अब यहां बात यह है कि यदि शनि पर्वत उच्च है तो आपको किस्मत में सब कुछ मिलता ही जाएगा और आप किसी दिन राजयोग्य भोग लेंगे लेकिन अगर ये पर्वतन नीच हो तो आपको इसे सही करने की जरूत होगी। ताकि आपकी किस्मत गर्त में जाने से बच जाएं। तो आइए आज इसी पर्वत के जरिए जानें कि शनि पर्वत का ये उभार कैसे आपकी किस्मत को जोड़ता और तोड़ता है।

हथेली की मध्यमा उंगली के ठीक नीचे जहां आधा चंद्रमा की लाइन भी आती है, वह शनि पर्वत का क्षेत्र होता है। यदि अब आप हाथ लगा कर वहां हल्के से छूएं तो आपको वहां पर उभार, समतल या गडढे की अनुभूति हो सकती है। इससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि आपके ऊपर शनि की कैसी दशा है। यानी शनि आप पर प्रसन्न हैं, समान्य हें या नाराज हैं।

जिनकी हथेली पर शनि पर्वत ऊंचा होता है उनका व्यक्तित्व भी काफी प्रभावी होता है। बहुत सोच-विचार को बोलना, कम बोलना, धैर्यता और किसी की बातों में न आने वाले ऐसे लोग होते हैं। साथ ही ये बहुत ही खुले विचारों वाले, किसी की परवाह नहीं करने वाले होते हैं।

यहां परवाह न करने से मतलब किसी की आलोचना पर ध्यान नहीं देना होता है। ये बहुत ही मददगार लोगों में होते हैं। अब बात ये कि इनकी किस्मत रातों रात बदलती है, क्योंकि शनि जब मेहरबान होते हैं तो वह अचानक ही सब कुछ दे देते हैं।
शनि की साढे़साती के अशुभ फलों के उपाय
ये 4 काम कभी नहीं करें, वरना रहेंगे हमेशा गरीब
इस पेड की पूजा से लक्ष्मी सदा घर में रहेगी

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team