ये 8 पुष्प शिवजी को अतिप्रिय, मनचाही पत्नी के लिए...

यह बात तो सभी जानते है कि सावन का पूरा महीना भगवान शिवजी को समर्पित है। इस माह में भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है। वैसे तो भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन अगर उनकी पूजा में कुछ विशेष पुष्पों को शामिल किया जाए तो भगवान शिव और भी जल्द प्रसन्न होंगे। शिवजी को कौनसे फूल पसंद हैं इसके बारे में शिवपुराण में भी बताया गया है। वहीं कौनसे फूल को चढ़ाने से किस शुभ फल की प्राप्ति होती है इसके बारे में भी बताया गया है।

चलिए आपको बताते हैं सावन में भोलेनाथ पर कौनसे फूल चढ़ाने चाहिए:-

-लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।

-चमेली के फूल से पूजन करने पर वाहन सुख मिलता है।

-शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।

-बेला के फूल से पूजन करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।

-जूही के फूल से भगवान शिव का पूजन करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।

-कनेर के फूलों से भगवान शिव का पूजन करने से नए वस्त्र मिलते हैं।

-हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।

-धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है। लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजन में शुभ माना गया है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0