अनाज से ऐसे करें शिवजी को प्रसन्न

देवों के देव महादेव जल्द ही अपने भक्तों की भक्ति से खुश हो जाते है और भक्तों पर उनकी कृपा प्राप्त हो जाती है। आज आपको हम बता रहे है कि भगवान शिव जी को अनाज से कैसे प्रसन्न किया जा सकता है। शिव धर्म ग्रंथों में भगवान शिव को विभिन्न प्रकार के अनाज अर्पित करने का भी विधान बताया गया है जो इस प्रकार है:-


-भगवान शिव को चावल चढाने से धन की प्राप्ति होती है।
-तिल चढाने से पापों का नाश हो जाता है।
-जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है।

-भगवान शिव को गेंहू चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।
-यह सभी अन्न भगवान को अर्पण करने पश्चात गरीबों में वितरित कर देना चाहिए।
शिव पूजन की आसान विधि सावन में भगवान शिव को रोज पूजा करने से पुण्य फल प्राप्त होते हैं।

भगवान शिव की पूजा इस विधि से करें:-
-सुबह और शाम स्नान के बाद सफेद कपड़े पहन शिव के साथ माता पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय और नंदीगण की पूजा करें।
-पूजा में सवेरे मुख पूर्व दिशा में वहीं शाम के वक्त पश्चिम दिशा की ओर रखें।
-शिव परिवार को पंचामृत यानी दूध, दही, शहद, शक्कर, घी व जलधारा से स्नान कराकर, गंध, चावल, चंदन, रोली, सफेद फूल, बिल्वपत्र व सफेद वस्त्र चढ़ाएं।

-शिव को प्रिय बेलपत्र, भांग-धतूरा भी पूजा में चढाएं।
-सफेद मिठाई या पकवानों का भोग लगाएं।
-पूजा के दौरान शिव के पंचाक्षरी ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करते रहें।

-शिव की धूप व गाय के घी का दीप जलाकर आरती करें।
- पूजा के बाद शिव स्त्रोत, शिव ताण्डव स्त्रोत, शिव भजन करें।
-जीवन में हुए सारे जाने अनजाने दोषों के लिए भगवान शिव से क्षमा मांगे।
-प्रसाद ग्रहण करें व बांटें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0