खुशियों में बढोतरी के लिए अपनाएं ये चमत्कारी फेंगशुई उपाय

नाम, शौहरत और पैसा ..यह ऐसी चीजें हैं जिन्हें हर इंसान चाहता है। हर इंसान जीवन भर इन्हीं तीन चीजों के लिए परेशान रहता है। हम आपको बताते हैं ऐसे फेंगशुई टिप्स जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में गुडलक को कायम रख सकते हैं और जी भरके खुशियों में उत्तकरोत्तनर बढोतरी कर सकते हैं-


फेंगशुई टिप्स इतने सरल होते हैं जो आसानी से किए जा सकते हैं। फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इसे चीन की दार्शनिक जीवन शैली भी कहा जा सकता है, जो ताओवादी धर्म पर आधारित है। फेंग यानि वायु और शुई यानि जल अर्थात फेंगशुई शास्त्र जल व वायु पर आधारित है। अन्य देशों में भी यह बेहद लोकप्रिय है। बाजारों में फेंगशुई से संबंधित अधिकांश वस्तुएं सुगमता से उपलब्ध हो जाती हैं, उन्हीं से कुछ इस प्रकार हैं-

पवन घंटियां : सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए इनका इस्‍तेमाल किया जा सकता है। जितना ये घंटियां बजेंगी घर में उतनी ही सकारात्‍मक उर्जा मिलने लगेगी।

शुभ क्रिस्टल बॉल : घर में किसी भी तरह के वास्तुदोष को दूर करने के लिए इन आकर्षक बॉल्‍स का सहारा लिया जा सकता है।

शुभ बाँस के पौधे : आयु व्रद्धि में सहायक और बीमारियों को घर से दूर रखने में ये बांस खासे मददगार साबित होते हैं।

भाग्यवर्धक सिक्के : सुख और सौभाग्य में बढेातरी के लिए ऐसे सिक्‍के खासे प्रभावी माने गए हैं।
 
समुद्री नमक : नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने में समुद्री नमक खास सहायक माना गया है।

दीवारों पर पोस्टर : दर्शनीय स्थल के पोस्टर लगाने से शुभता बढ़ती है साथ ही सकारात्‍मक उर्जा का भी संचार होने लगता है।

दीवारों का रंग : दीवारों का रंग हल्का लाइट शुभ होता है। कोई भी दोष दीवारों के रंग से ही हल्‍के पडने लगते हैं।

कछुआ : आयु व वंश की बढोतरी में सहायक होता है।

मछली का जोड़ा : घर में सुख व सम्रद्धि और पैसों की कमी को देर करने के लिए मछली का जोडा लगाना शुभ होता है।

फेंगशुई के इन नियमो को अपना कर आप भी अपने घर में खुशियां ला सकते हैं।
 2017 और आपका भविष्य  
पूजा की थाली से करें लक्ष्मी-गणेश को प्रसन्न
ये 4 काम कभी नहीं करें, वरना रहेंगे हमेशा गरीब

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0