गणेश चतुर्थी : ये 7 उपाय बदल देंगे आपका भाग्य

धार्मिक मान्यतानुसार हिन्दू धर्म में गणेश जी सर्वोपरि स्थान रखते हैं। सभी देवताओं में इनकी पूजा-अर्चना सर्वप्रथम की जाती है। श्री गणेश जी विघ्न विनायक हैं। भगवान गणेशजी उन्नति, खुशहाली और मंगलकारी देवता हैं। कहते हैं जहां पर गणेश जी की नित पूजा अर्चना होती है वहां पर रिद्घि-सिद्घि और शुभ लाभ का वास होता है। ऐसे स्थान पर अमंलकारी घटनाएं और दुख दरिद्रता नहीं आती है। इसलिए गणेश जी की पूजा हर घर में होती है। गणेशजी के आराधना से ही बुद्धि और विद्या का वर मिलता है। गणेशजी के वाहन चूहे को भी समस्त संकटों के जाल काटने वाला माना गया है।
आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपाय जो गणेश चतुर्थी अथवा किसी भी बुधवार के दिन करके आप अपने भाग्य बदल सकते हैं।

1. हर विघ्न दूर करने के लिए-
यदि कोई काम बहुत उपाय करने के बाद भी पूरा नहीं हो रहा है तो गणेशजी को 4 नारियल माला में पिरोकर चढ़ाएं और उनसे अपना संकट दूर करने की प्रार्थना करें। देखते ही देखते आपका काम अपने आप बन जाएगा।

2. वाणी दोष दूर कर वाकपटु बनने के लिए-
अगर आप बोलने में झिझकते हैं या वाणी के अन्य दोष जैसे तुतलाहट और हकलाहट है जो गणेशजी को केले की माला बनाकर चढ़ाएं।

3. तुरंत धन प्राप्त करने के लिए-
अगर आप तुरंत धन प्राप्त करना चाहते हैं तो गणेश चतुर्थी (बुधवार को भी कर सकते हैं) के दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ धुले हुए कपड़े पहन कर गणेशजी की पूजा करें तथा उन्हें शुद्ध घी तथा गुड़ का भोग लगाएं। थोड़ी देर बाद घी तथा गुड़ गाय को खिला दें। धन संबंधी समस्त समस्याएं तुरंत समाप्त हो जाएंगी।


4. इंटरव्यू अथवा परीक्षा में सफल होने के लिए-
कच्चे सूत में 7 गांठ लगाकर जय गणेश, काटो क्लेश कहते हुए भगवान गणेशजी का समर्पित कर दें। उसके बाद उस धागे को अपने पर्स में रखें। ऐसा करने से इंटरव्यू तथा परीक्षा में सफलता प्राप्त होती है।

5. भाग्य को अपने अनुसार बदलने के लिए-
गणेश चतुर्थी पर शुद्ध पानी से गणपति का अभिषेक करें। इसके बाद गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ कर मावे के लड्डू का भोग चढ़ाएं। भगवान को मन ही मन अपनी प्रार्थना कहें, तुरंत लाभ होगा।

6. समस्या दूर करने के लिए-
गणेश चतुर्थी पर हाथी को हरा चारा खिलाएं तथा गणेशजी के मंदिर में जाकर अपनी समस्या दूर करने के लिए भगवान से प्रार्थना करें। कुछ ही दिनों में आपकी हर समस्या दूर होगी।

7. क्रोध दूर करने के लिए-
अगर आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आता है तो इसके लिए आप लंबोदर गणपति को लाल रंग का पुष्प (जैसे गुलाब, गुड़हल आदि) चढ़ाएं। क्रोध दूर हो जाएगा।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team