9 जून से होंगे गुरु मार्गी, कुछ राशियां का होगा भाग्योदय कुछ का बंटाधार

पंडित ज्ञानप्रकाश राजमिश्र

आने वाली 9 जून को शाम 7.27 बजे बृहस्पति अर्थात गुरु मार्गीय होंगे। पिछले कुछ समय से गुरु वक्रीय चल रहे हैं। पंचागीय गणना में पूर्णिमा तिथि पर गुरु का मार्गीय होना शुभ संकेत है। गुरु के मार्गीय होने से कई राशियों के जातकों को राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि अधिकांश राशियों के लिए आने वाला समय भाग्योदय कारक रहेगा क्योंकि ग्रह गोचर में अनुकूलता आएगी। जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव...


मेष राशि के जातकों को पिछले कुछ समय से आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन सुखकारी है, इससे कार्यक्षेत्र में प्रगति प्राप्त होगी। किसी कार्य को करने के पहले ठीक तरह से योजना बनाएं तो लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। जो जातक कोई नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं उनका कार्य सिद्ध होगा। यदि जन्मस्थान से बाहर कार्य करें तो अधिक लाभ होगा।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन अध्यात्मिक रुचि बढ़ाएगा। जातकों का भाग्योदय होगा।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन यात्रा योग लेकर आ रहा है। व्यवसाय के लिए देश-विदेश में यात्रा होगी।
कन्या राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन मानसिक शांति लेकर आया है। जिन जातकों को स्वास्थ्य की समस्याएं हैं, उन्हें निश्चित ही राहत प्राप्त होगी।
तुला राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन प्रतिकूल है। संचित धन का ह्रास होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन ऐश्वर्य योग लाया है। इन दिनों भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने के योग बनेंगे।
धनु राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन राहत भरा होगा। कुछ समय से जारी उलझनें समाप्त होंगी, किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
मकर राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन भाग्योदय लाया है। किसी मुश्किल कार्य में भाग्य का सहयोग मिलेगा, बड़ी योजना सफल होगी।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन व्यावसायिक लाभ के योग बना रहा है। यदि जातक व्यवसाय में परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो लाभ होगा।
मीन राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन मांगलिक कार्यों के योग बना रहा है। पिछले कुछ समय से कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
शनि की साढे़साती के अशुभ फलों के उपाय
बुरे दिनों को अच्छे दिनों में बदलने के लिए करें केवल ये 4 उपाय
क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0