इन राशियों के लिए चांदी है पारस पत्थर, केवल रखने भर से घर जाएगा पैसों से

शिव पुराण के अनुसार चांदी भगवान शंकर के नेत्रों से उत्पन्न हुई थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि चांदी के कुछ खास टोटकों से किसी भी तरह के संकट से मुक्ति मिलती है और धनवान बनने के योग बनने लगते हैं। कुछ खास राशियों के लिए तो चांदी पारस पत्‍थर जैसी है, जोकि चांदी को रखने भर से धनवान होने लगते हैं।



शिवपुराण के अनुसार कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए चांदी का इस्तेमाल बेहतर परिणाम देता है लेकिन मेष, सिंह और धनु के लिए चांदी बहुत अच्छी नहीं होती। बाकी के लिए मध्यम है। कहते हैं चांदी के बर्तन जिस घर में होते हैं वहां सुख, वैभव और संपन्नता आती है। अत: घर में पीतल, तांबा और चांदी के ही बर्तन होना चाहिए। लोहे, प्लास्टिक या स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

ज्योेतिष में चांदी का संबंध चंद्रमा और शुक्र से है। चांदी शरीर के जल तत्व और कफ को नियंत्रित करती है। चांदी के प्रयोग से मन मजबूत और दिमाग तेज होता है। साथ ही चांदी के प्रयोग से चंद्रमा की समस्याओं को शांत किया जा सकता है। एकादशी और प्रदोष का व्रत रखने से चंद्र मजबूत होता है।

चांदी के ग्लास में पानी पीने से सर्दी-जुकाम की समस्या दूर होती है तो वहीं चांदी के चम्मच से शहद खाने से शरीर विषमुक्त होता है। जिन लोगों को भावनात्मक परेशानियां ज्यादा हैं, वो चांदी का प्रयोग सावधानी से करें।

चांदी के बर्तन में केसर घोलकर माथे पर टीका लगाएं। सुख-शांति, समृद्धि और प्रसिद्धि प्राप्त होगी। यह प्रयोग गुरुवार को करें। अर्क (अकोड़ा), छाक (छिला), खैर, अपामार्ग, पीपल की जड़, गूलर की जड़ खेजड़े की जड़, दुर्वा एवं कुशा की जड़ को एक चांदी की डिब्बी में रखकर नित्य पूजा करें। जीवन में कभी असफलता नहीं आयेगी, नवग्रह शांत रहेंगे सुख सम्प की बढ़ोरी होगी।

 धन लक्ष्मी प्राप्ति के टोटकों में यह टोटका अनुभूत सिद्ध प्रयोग है। एक अन्य चमत्कारी टोटके के अनुसार यदि संभव हो तो हमेशा चांदी के बर्तन में पानी पीएं। चांदी बर्तन ना हो तो गिलास में पानी भरें और उसमें चांदी की अंगुठी डालकर पानी पीएं। यह प्राचीन, सरल और बहुत चमत्कारी तांत्रिक उपाय है। इससे धन संबंधी मामलों में राहत मिलती है। पैसों की तंगी से परेशान हैं।

मेहनत करने के बाद भी फल नहीं मिल रहा है तो किसी भी सोमवार की रात जब चंद्रोदय हो जाए तो उसके बाद अपने पलंग के चारों कोनों में चांदी की कील ठोक दें। चांदी की कील छोटी-छोटी भी लगाई जा सकती है। इस तांत्रिक उपाय से पैसों की समस्याएं दूर होने लगती हैं।

यदि आपके पास धन टिकता नहीं है तो महीने के पहले शुक्रवार को चांदी की डिब्बी में काली हल्दी, नागकेसर व सिंदूर को साथ रखकर भगवती लक्ष्मीजी के चरणों से स्पर्श करवाकर धन रखने के स्थान पर रख दें। निश्चित ही लाभ होगा।
ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश
शनि की साढे़साती के अशुभ फलों के उपाय
मिलेगी सरकारी नौकरी अगर करें ये खास उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0