लकी बम्बू घर में कैसे और किस दिशा में रखना 
चाहिए, जानें...
            Astrology Articles   I   Posted on 02-05-2019  ,14:02:37   I  by: vijay
            
            
            फेंगशुई चीनी
 ज्योतिषशास्त्र का हिस्सा है जो आज पूरी दुनिया में फैल रहा है। फेंगशुई 
में कई सारी वस्तुओं को शुभ माना जाता है। जिसे घर में रखने से घर में सुख 
और सम्बृद्धि होती है। इसी तरह बांस यानि बम्बू प्लांट को भी शुभ माना 
जाता है। इसे लकी बैम्बू भी कहते है। फेंग शुई के अनुसार, लकी बम्बू यानि 
सौभाग्यशाली बांस का इतिहास पांच हजार साल पुराना है।              
             
              
              
              
            
‘लकी बम्बू’ को 
शांतिदायक और नई उर्जा प्रदायक माना जाता है। पश्चिमी देशों में यह पौधा 
काफी प्रसिद्ध है। यह ठंडक और नमी को बरकरार रखने में सहायक है। इसे लक, 
प्यार और सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा यह घर में सुख-शांति 
और समृद्धि भी लाता है। 
फेंग शुई के अनुसार जिस तरह बम्बू प्लांट तमाम 
परेशानियों को झेल कर भी सीधा खड़ा रहता है, उसी तरह इंसान को भी जीवन में 
कभी घबरा कर झुकना नहीं चाहिए। बम्बू प्लांट घर में सकारात्मकता बढ़ता है 
साथ ही घर की सुरक्षा करता है। आइए इसे घर में कैसे और किस दिशा में रखना 
चाहिए इसके बारे में जानते है। 
बेहतर स्वास्थ्य के लिए...इस पौधे को शीशे के बर्तन में लाल धागों
 या रिबन से बांध कर रखने पर अधिक सफलता मिलती है। इनसे सौभाग्य और शुभ फल 
की प्राप्ति होती है। बम्बू प्लांट्स को अपने फैमिली या दोस्तों को उपहार 
में भी दे सकते हैं। 
बेहतर स्वास्थ्य के लिए...बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूर्व दिशा में बम्बू प्लांट को रखने से पूरे परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। 
ज्यादा धन कमाने के लिए...ज्यादा धन कमाने के लिये घर में दक्षिण पूर्व कोना धन का होता है। इस स्थान पर बम्बू प्लांट रखने से परिवार के धन का आगमन होता है। 
कितने बैम्बू प्लान के पौधे रखें...मान्यता है कि बैम्बू प्लांट की संख्या का आपके सौभाग्य पर असर पड़ता है जैसे : 
2 बम्बू के पौधे प्यार और शादी के लिए।
3 बम्बू के पौधे लंबी उम्र, स्वास्थ्य और धन लाते हैं।
4 बम्बू के पौधे शैक्षणिक और कैरियर के लिए।
6 बम्बू के पौधे धन और समृद्धि पाने के लिए।
7 बम्बू के पौधे पूरे परिवार के स्वास्थ्य के लिए। 
8 बम्बू के पौधे विकास और समृद्धि के लिए।
10 बम्बू के पौधे प्रतिनिधित्व और मानसिक शांति के लिए। 
 वार्षिक राशिफल-2017: मेष: थोडे संघर्ष के साथ 2017 रहेगा जीवन का बेहतरीन वर्ष रोटी के एक टुकडे से होगा जीवन में चमत्कार 
 ज्योतिष : इन कारणों से शुरू होता है बुरा समय