दुनिया में होते हैं 35 तरह के भूत-प्रेत?

भले ही विज्ञान भूत-प्रेतों की बातों पर यकीन ना करें लेकिन तंत्र विज्ञान के अनुसार भूत-प्रेत और आत्माओं होती हैं। तंत्र शास्त्रों के अनुसार तो दुनिया में करीब 35 प्रकार की अनदेखी आत्माएं और भूत-प्रेत होते हैं। क्या‍ आप भी जानते हैं इन आत्माओं के बारे में-


1.भूत :- सामान्य भूत जिसके बारे में आप अक्सर सुनते हैं, इसके बारे में कुछ प्रमाण देते हैं तो कुछ को उपरी हवा बताते हैं।
2.प्रेत : परिवार के सताए हुए बिना क्रियाकर्म के मरे हुए आदमी, जो पीडित होते हैं वे इस श्रेणी में आते हैं।
3.हाडल : बिना नुक्सान पहुचाये प्रेतबाधित करने वाली आत्माएं।
4.चेतकिन :- चुडैलें जो लोगो को प्रेतबाधित कर दुर्घटनाए करवाती है।
5.मुमिई :- मुंबई के कुछ घरों में प्रचलित प्रेत, जो कभी कभी दिखाई देते है।
6.विरिकस:- घने लाल कोहरे में छिपी और अजीबो-गरीब आवाजे निकलने वाला होता है।
7.मोहिनी या परेतिन : -प्यार में धोखा खाने वाली आत्माएं जिनसे मनुष्यों को मदद मिल सकती है।
8.शाकिनी:- शादी के कुछ दिनों बाद दुर्घटना से मरने वाली औरत की आत्मा जो कम खतरनाक होती है।
9.डाकिनी :- मोहिनी और शाकिनी का मिला जुला रूप किन्ही कारणों से हुई मौत से बनी आत्मा होती है।
10.कुट्टी चेतन :- बच्चे की आत्मा जिस पर तांत्रिको का नियंत्रण होता है।
11.ब्रह्मोदोइत्यास :- बंगाल में प्रचलित, श्रापित ब्राह्मणों की आत्माए,जिन्होने धर्म का पालन ना किया हो।
12.सकोंधोकतास :- बंगाल में प्रचलित रेल दुर्घटना में मरे लोगो की सर कटी आत्माए होती हैं।
13.निशि :- बंगाल में प्रचलित अँधेरे में रास्ता दिखाने वाली आत्माएं।
14.कोल्ली देवा :- कर्नाटक में प्रचलित जंगलों में हाथों में टोर्च लिए घूमती आत्माएं।
15.कल्लुर्टी :-कर्नाटक में प्रचलित आधुनिक रीती रिवाजों से मरे लोगों की आत्माएं।
16.किचचिन:- बिहार में प्रचलित हवस की भूखी आत्माएं।
17.पनडुब्बा:- बिहार में प्रचलित नदी में डूबकर मरे लोगों की आत्माएं।
18.चुड़ैल:- उत्तरी भारत में प्रचलित राहगीरों को मारकर बरगद के पेड़ पर लटकाने वाली आत्माएं।
19.बुरा डंगोरिया :- आसाम में प्रचलित सफ़ेद कपडे और पगड़ी पहने घोड़े पसर सवार होने वाली आत्माएं।
20.बाक :- आसाम में प्रचलित झीलों के पास घुमती हुई आत्माएं।
21.खबीस:- पाकिस्तान, गल्फ देशों और यूरोप में प्रचलित जिन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाली आत्माएं।
22.घोडा पाक :- आसाम में प्रचलित घोड़े के खुर जैसे पैर बाकी मनुष्य जैसे दिखाई देने वाली आत्माएं।
23.बीरा :- आसाम में प्रचलित परिवार को खो देने वाली आत्माएं।
24.जोखिनी :-आसाम में प्रचलित पुरुषों को मारने वाली आत्माएं।
25.पुवाली भूत :-आसाम में प्रचलित छोटे घर के सामनों को चुराने वाली आत्माएं।
26.रक्सा :- छतीसगढ़ मे प्रचलित कुंवारे मरने वालों की खतरनाक आत्माएं।
27. मसान:- छतीसगढ़ की प्रचलित पांच छह सौ साल पुरानी प्रेत आत्मा नरबलि लेते हैँ, जिस घर मेँ निवास करे। ये पूरे परिवार को धीरे धीरे मार डालते है।
28.चटिया मटिया :- छतीसगढ़ मेँ प्रचलित बौने भूत जो बचपन मेँ खत्म हो जाते हैँ वो बनते हैँ बच्चो को नुकसान नहीँ पहुँचाते। आंखे बल्ब की तरह हाथ पैर उल्टे काले रंग के मक्खी के स्पीड में भागने वाले चोरी करने वाली आत्माएं।
29. बैताल:- पीपल पेड़ मेँ निवास करते हैँ एकदम सफेद रंग वाले ,सबसे खतरनाक आत्माएं।
30. चकवा या भुलनभेर :- रास्ता भटकाने वाली आत्मा महाराष्ट्र, एमपी आदि मेँ पाया जाता हैँ।
31. उदु:- तलाब या नहर मेँ पाये जाने वाली आत्मा जो आदमियोँ को पुरा खा जाएं, छतीसगढ़ मेँ प्रचलित आत्माएं।
32. गल्लारा :- अकाल मरे लोगो की आत्मा धमाचौकडी मचाने वाली आत्मा छतीसगढ़ मेँ प्रचलित है।
34. भंवेरी :- नदी मेँ पाई जाने वाली आत्मा, जो पानी मेँ डूब कर मरते हैँ। पानी मेँ भंवर उठाकर नाव या आदमी को डूबा देने वाली आत्मा छतीसगढ़ मेँ प्रचलित है।
35. गरूवा परेत:- बीमारी या ट्रेन से कटकर मरने वाले गांयों और बैलों की आत्मा जो कुछ समय के लिए सिर कटे रूप मेँ घुमते दिखतेँ हैँ। ये नुकसान नही पहुचाते। छतीसगढ में प्रचलित है।
पूजा की थाली से करें लक्ष्मी-गणेश को प्रसन्न
रोटी के एक टुकडे से होगा जीवन में चमत्‍कार

कुंवारे युवक-युवतियों को निहाल करेगा वर्ष 2017

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0