सावन के महीने में न पहनें इस रंग के कपड़े

सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। सावन का माहीना भक्तिभाव से भरा हुआ होता है। इस माह शिव की आराधना करने से जातक के कष्ट दूर होते हैं।


सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव जी पर जल चढ़ाने से लेकर रुद्राभिषेक आदि करने से लाभ होते हैं।

ज्योतिष के अनुसार, सावन में भगवान शिव को जल चढ़ाने के कुछ नियम हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि सावन महीने में कुछ काम बिल्कुल नहीं करने चाहिए। वो कौनसे कार्य है जो सावन में बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए, आइए जानते है।

सावन के महीने में भूलकर भी मांस मदिरा का सेवन न करें। सावन के महीने में मांस-मछली, प्याज और लहसुन खाने की मनाही होती है। तामसिक प्रवृत्ति के भोजनों से अध्यात्म के मार्ग में बाधा आती है और शरीर की भी हालत बिगड़ती है। इतना ही नहीं मांस खाने से उस जीव-जंतु को हुई बीमारी आपको भी हो सकती है।

सावन के महीने में बैंगनी या नीले रंग के कपड़े ना पहनें यह बहुत ही नुकसानदायक होता है।

सावन के महीने में गन्ने का जूस और काली मिर्च खाने से भी बचें।

सावन के महीने में बैंगन खाने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि बैंगन अशुद्ध है। अगर दूसरा पक्ष देखा जाए तो बारिश के दौरान बैंगन में कीड़े ज्यादा लग जाते हैं जो नुकसान पहुंचा सकते हैं।
पूजा की थाली से करें लक्ष्मी-गणेश को प्रसन्न
मिलेगी सरकारी नौकरी अगर करें ये खास उपाय
रोटी के एक टुकडे से होगा जीवन में चमत्‍कार

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0