इन चीजों को भूलकर भी सिरहाने नहीं रखें, कर देंगी बरबाद

रात को सोते समय कुछ खास चीजों को सिराहने रखना नकारात्मतकता और अशुभता को बढाता है। आइए जानें इन चीजों के बारे में-


पर्स, वॉलेट: कभी अपने सिरहाने पर पर्स या वॉलेट को नहीं रखना चाहिए। यह आपके बेवजह के खर्चें बढ़ाता है। धन यानी कुबेर और लक्ष्मी का वास हमेशा तिजोरी या अलमारी में होता है। सोने से पहले यह तय करें कि आपने आपका पर्स सही जगह रख दिया है। फिर देखिए कितने सुखी रहते हैं आप।
कोई सा भी आधुनिक यंत्र: यंत्र को हमेशा स्विचालित माना गया है, ये हमेशा चलते रहते हैं। ये हमारी शांति को अवरूद्ध कर सकते हैं। घड़ी या मोबाइल फोन जैसे कई यंत्रों को सिरहाने रखने की सलाह कोई भी वास्तुकविज्ञ या ज्योतिषि नहीं देते।
ओखली
वास्तु का मानना है कि रात को सोते समय बिस्तर के नीचे या सिरहाने की ओर ओखली नहीं रखनी चाहिए। इससे भी रिश्तों में तनाव आता है और व्यक्ति सकारात्मक कार्यों में ऊर्जा लगाने के बजाय व्यर्थ के विवादों में पड़ता है।
रस्सी
जंजीर या रस्सी जैसी वस्तुएं दैनिक जीवन में उपयोगी हो सकती हैं, लेकिन बेहतर होगा रात को इन्हें बिस्तर के नजदीक न रखें। वास्तु के अनुसार, रस्सी और जंजीर आदि अशुभ प्रभाव लाती हैं। इससे मनुष्य के कार्यों में बार-बार बाधाएं आती हैं और उसके काम बिगड़ते हैं।
अखबार या मैगजीन
वास्तुशास्त्र के अनुसार इंसान को अपने तकिये के नीचे अखबार और मैगजीन जैसी चीजों को भी नहीं रखना चाहिए। इन चीजों को रखने से इंसान का जीवन प्रभावित होता है।
करें ये 15 उपाय, नहीं रहेंगे कुंवारे, होगी जल्‍दी शादी
मिलेगी सरकारी नौकरी अगर करें ये खास उपाय
पूजा की थाली से करें लक्ष्मी-गणेश को प्रसन्न

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0