सोते समय सिरहाने नहीं रखें ये 5 चीजें

सोते समय अक्सीर हम मैगजीन, अखबार, मोबाइल, पर्स आदि चीजों को सिरहाने रख देते हैं लेकिन धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इन चीजों को सोते समय अपने पास रखना भी नकारात्म कता और अशुभता को बढाता है। आइए जानें इन चीजों के बारे में-

कोई सा भी आधुनिक यंत्र: यंत्र को हमेशा स्वपचालित माना गया है, ये हमेशा चलते रहते हैं। ये हमारी शांति को अवरूद्ध कर सकते हैं। घड़ी या मोबाइल फोन जैसे कई यंत्रों को सिरहाने रखने की सलाह कोई भी वास्तुविज्ञ या ज्योतिषि नहीं देते।
पर्स, वॉलेट: कभी अपने सिरहाने पर पर्स या वॉलेट को नहीं रखना चाहिए। यह आपके बेवजह के खर्चें बढ़ाता है। धन यानी कुबेर और लक्ष्मीि का वास हमेशा तिजोरी या अलमारी में होता है। सोने से पहले यह तय करें कि आपने आपका पर्स सही जगह रख दिया है। फिर देखिए कितने सुखी रहते हैं आप।
रस्सी जंजीर : रस्सी जैसी वस्तुएं दैनिक जीवन में उपयोगी हो सकती हैं, लेकिन बेहतर होगा रात को इन्हें बिस्तर के नजदीक न रखें। वास्तु के अनुसार, रस्सी और जंजीर आदि अशुभ प्रभाव लाती हैं। इससे मनुष्य के कार्यों में बार-बार बाधाएं आती हैं और उसके काम बिगड़ते हैं।
ओखली: वास्तु का मानना है कि रात को सोते समय बिस्तर के नीचे या सिरहाने की ओर ओखली नहीं रखनी चाहिए। इससे भी रिश्तों में तनाव आता है और व्यक्ति सकारात्मक कार्यों में ऊर्जा लगाने के बजाय व्यर्थ के विवादों में पड़ता है।
अखबार या मैगजीन: वास्तुशास्त्र के अनुसार इंसान को अपने तकिये के नीचे अखबार और मैगजीन जैसी चीजों को भी नहीं रखना चाहिए। इन चीजों को रखने से इंसान का जीवन प्रभावित होता है।
इन 4 उपायों से आपके पास पैसा खिंचा चला आएगा
रोटी के एक टुकडे से होगा जीवन में चमत्‍कार

कुंवारे युवक-युवतियों को निहाल करेगा वर्ष 2017

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team