भूलकर भी नवरात्र में नहीं करें ये 5 काम

नवरात्र माता रानी के महापर्व और त्योहार का दिन है। इन खास दिनों के खास नियम भी होते हैं। कहते हैं इन दिनों में अगर कुछ कामों को बिल्कुल नहीं किए जाएं तो देवी मां की खास मेहरबानी होने लगती है।


नवरात्रि के 9 दिनों तक कलश या माता की चौंकी हो तो घर खाली नहीं छोड़ना चाहिए। इसके अलावा इन दिन में सोने और संभोग करने से बचे।
9 दिनों के दौरान विवाह करना अशुभ माना जाता है। इसके पीछे वजह ये है कि विवाह का मूल उद्देश्य वंश वृद्घि यानी संतान की उत्पत्ति होती, लेकिन नवरात्र के दिनों में काम या संभोग कि मनाही होती है।
नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान दाढ़ी मूछ आदि नहीं बनानी चाहिए। हालांकि, बच्चे का मुंडन नवरात्री के दौरान करवाना शुभ माना जाता है।
प्याज-लहसून तथा छौंका लगा हुआ भोजन न करें। इस दिनों सात्विक भोजन करना ही उत्तम होता है। प्याज, लहसुन का बिल्कुल प्रयोग न करें।
हिन्दु शास्त्रों के मुताबिक नवरात्र के दिनों में रात के समय मां दुर्गा की पूजा को अधिक फलदायी माना गया है। इसलिए नवरात्र में रात को देवी की अराधना करना शुभ फलदायी माना गया है।

क्या है पूजा करने की सही विधि?
माँ दुर्गा को सुबह-शाम नियम से नौं दिनों तक गुगुल या धूप की धूनी दें। माना जाता है कि माँ खुशबू से प्रसन्न होती हैं और आपके कष्टों को दूर करती हैं। पैसों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नवरात्रि में रोज दुर्गा सप्तशती के 11वें अध्याय का पाठ करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।
नवरात्रि में जब मंगलवार का दिन आए तो इस दिन हनुमान जी के मंदिर में 1 लाल झंडा चढ़ाएं। इससे आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने की शक्ति मिलेगी। दुर्गा माँ की पूजा करते वक्त सात इलाइची और मिश्री का भोग लगाएं। इससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा व सारे कष्ट दूर होंगे।
नवरात्री के अष्टमी या नवमी के दिन घर पर 9 कन्याओं को भोज कराएं। उन्हें स्वादिष्ट खाने के साथ उनका पसंदीदा उपहार भी दें। अगर आपकी शादी में बाधा आ रही हो तो नवमीं के दिन माँ दुर्गा को लाल साड़ी और मेहंदी चढ़ाएं।

नवरात्रों में क्यों नहीं खाते लहसुन-प्याज़?
नवरात्री के व्रत को लम्बे समय के लिए लाभकारी माना जाता है। साल में दो बार आने वाला नवरात्री के व्रत के दौरान दिन और रात समान होती है। ये वो समय होता है जब पृथ्वी का एक तिहाई भाग सूरज के बीच से होकर गुजरता है और पूरा ब्रह्माण्ड बदल रहा होता है।
ये समय अपने शरीर में बदलाव लाने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। पॉजिटिव एनर्जी और अन्य शक्तियों को अपने अंदर प्रवेश करने देने के लिए लहसुन और प्याज़ का खाना सख्त मना होता है। अगर आप इन नौ दिनों में खुद को बदलना चाहते हैं तो आपको विशेष तौर पर लहसुन और प्याज़ से नौ दिन खुद को दूर रखना होता है और केवल पूजा आराधन पर ध्यान देना होता है। प्याज़ और लहसुन ना खाने के पीछे वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक कारण भी है।
इन 4 उपायों से आपके पास पैसा खिंचा चला आएगा
करें ये 15 उपाय, नहीं रहेंगे कुंवारे, होगी जल्‍दी शादी
वार्षिक राशिफल-2017: मेष: थोडे संघर्ष के साथ 2017 रहेगा जीवन का बेहतरीन वर्ष

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0