रंग बदल सकते हैं कुंडली के योग भी, जानें कैसे....

रंगों का जीवन मे खासा महत्वा है। ज्योातिष की मानें तो रंग आपकी कुंडली के योगों को भी बदल सकते हैं। रंग हमारे भाग्य को तय करने में भी कोई भूमिका निभाते हैं? कुछ रंगों से हमारा अच्छा तालमेल होता है, जो हमें पॉजीटिव एनर्जी देते हैं। आइए जानें किस दिन किस रंग का करें अनुसरण-

रविवार
इस दिन गुलाबी, सुनहरे और संतरी रंग का विशेष महत्व है। लेकिन खिले-खिले रंगों के पुराने परिधानों को रविवार के दिन पहनने से सप्ताह भर की थकान दूर हो जाती है। इस दिन नए कपड़े नहीं पहनने की सलाह दी जाती है।
सोमवार
सोमवार यानी चंद्रमा का दिन । इसलिए इस दिन का रंग है सफेद, चमकीला या सिल्वर कलर। इस दिन क्रीम, आसमानी और हल्का पीला भी पहना जा सकता है। लेकिन निर्विवाद रूप से सफेद पहनना शुभ होता है। दिन को खुशनुमा व शांतिपूर्ण चाहते हैं तो सफेद के सिवा कोई दूसरा रंग मत सोचिए।
मंगलवार
मंगलवार हनुमान जी का दिन है। इसलिए इस दिन का विशेष रंग है भगवा, जिसे ऑरेंज कलर कहते हैं। इस दिन के ग्रह मंगल के हिसाब से चैरी रेड या लाल के मिलते-जुलते शेड्स भी सौभाग्य के द्वार खोल सकते हैं।
बुधवार
बुधवार देव गणपति का, जिन्हें सबसे ज्यादा प्रिय है दूर्वा। इसलिए इस दिन हरे कलर का महत्व है। बुध ग्रह स्वयं भी हरे रंग का होता है। अत: जिन लोगों की वाणी में अवरोध हो या जिनकी वाणी कर्कश हो उन्हें हल्का हरा रंग सूट करेगा। लेकिन जो लोग उग्र वाणी के हैं उन्हें श्वेत रंग पहनना चाहिए।
गुरुवार
बृहस्पति देव और साईं बाबा का है। बृहस्पति देव स्वयं पीले हैं, तो इस दिन का रंग है पीला।इस दिन पीले के अलावा सुनहरा, गुलाबी, नारंगी और पर्पल भी ट्राय कर सकते हैं। लेकिन पीले के सभी शेड उत्तम है। दिन विजयी होगा।
शुक्रवार
मां का दिन होता है, जो सर्वव्यापी जगत जननी हैं। इस दिन हमेशा साफ-सुथरे उजले कपड़े पहनना चाहिए। इस दिन विशेष रूप से गुलाबी के सारे शेड्स और रंगबिरंगे फ्लोरल प्रिंटेड परिधान पहने जा सकते हैं। लंबी धारी वाले, चैक्स और छोटी प्रिंट के कपड़े इस दिन पहनिए और सफलता हासिल कीजिए।
शनिवार

इस दिन नीला कलर पहना जाता है। यह रंग मन के उतार-चढ़ाव का होता है। आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए जामुनी, बैंगनी, गहरा नीला और व्यवस्थित दिनचर्या के लिए नेवी ब्लू, स्काय ब्लू उचित रहेंगे।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team