ये आसान उपाय आजमाएं, तुरंत मिलेगी नौकरी

आज अच्छी नौकरी की जरूरत किसे नहीं है। बेहतरीन जिंदगी बिताने के लिए एक ऐसी जॉब होनी चाहिए जिसे हर ख्याहिश पूरी की जा सके। लेकिन सवाल यह है कि अच्छी जॉब कैसे पाई जाए। तो इसका सही जबाव यही है कि मेहनत और अपने प्रोफेशन की बेहतर स्किल्स के जरिए आप अच्छी नौकरी पा सकते है। भारतीय ज्योतिष में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से भी जॉब मिलने की संभावना एक हद तक सफल हो सकती है।

इसके लिए इन उपायों को आप पूरी आस्था और विश्वास के साथ आजमा सकते हैं।
-    सुबह पक्षियों को 7 तरह के अनाजों को एक साथ मिलाकर खिलाएं और गणेश मंदिर में दर्शन करें।
-    गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी का ऐसा चित्र घर पर लगाएं, जिसमें उनकी सूंड दाईं ओर मुड़ी हुई हो। उनकी आराधना करें।
-    महीने के पहले सोमवार को सफेद कपड़े में काले चावल लें। इसे बांधकर मां काली के चरणों में रखें। लोग कहते हैं कि नौकरी के मार्ग में आनेवाली दिक्कतें आपसे किनारा कर लेती हैं।
-    श्रीकृष्ण का मूलमंत्र ‘कृं कृष्णाय नम:’। सुख चाहने वाले प्रत्येक मनुष्य को इस मूलमंत्र का जप प्रात: काल स्नान के बाद 108 बार करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।
-    एक नींबू में 4 लौंग को फिट कर दें और ‘ऊँ श्री हनुमते नम:’ मंत्र का 108 बार जप करके नींबू को अपने उस बैग में रखें, जिसे आप साथ लेकर जा रहे हों। कहते हैं ऐसा करने से बिगड़ता हुआ काम बन जाता है।
ये 4 काम कभी नहीं करें, वरना रहेंगे हमेशा गरीब
केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत
मिलेगी सरकारी नौकरी अगर करें ये खास उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0