मूलांक के अनुसार वाहन खरीदने से बदल सकती है आपकी किस्मत

वाहन (कार, स्कूटर, बाइक, बस, टैम्पो इत्यादि) का रजिस्ट्रेशन नंबर तथा रंग आपके लिए शुभ रहे यह अंक ज्योतिष से मूलांक के आधार पर जान सकते हैं। अंक ज्योतिष में मूलांक जन्म तारीख को कहते हैं। जैसे 19 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 प्लस 9=10 अर्थात एक होगा। वाहन अंक जानने के लिए वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बरों को जोड़कर इकाई में परिवर्तित करते हैं जैसे वाहन संख्या 5674 (5 प्लस 6 प्लस 7 प्लस 4 =22=2 प्लस 2 = 4) नम्बर का अंक 4 बनेगा। मूलांक स्वामी के आधार पर शुभ वाहन अंक एवं रंग का निर्धारण इस प्रकार करें।


मूलांक 1 - जिनका जन्म किसी भी मास की 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक एक तथा स्वामी सूर्य है। सूर्य की चंद्र, मंगल एवं गुरू से मित्रता है तथा शुक्र व शनि इसके शत्रु हैं। अतः इनके लिए 1, 2, 3 व 9 अंक वाले वाहन शुभ रहेंगे जो क्रमश: सूर्य, चंद्र, गुरू तथा मंगल का प्रतिनिधित्व करते हैं। शुक्र व शनि के अंक 6 व 8 शुभ नहीं रहेंगे। इनके लिए वाहन का रंग सुनहला, सफेद, पीला, ताम्रवर्ण, हल्का भूरा तथा क्रीमिश शुभ रहेंगे। काला तथा नीला रंग शुभ नहीं रहेगा।

मूलांक 2 - जिनका जन्म किसी भी मास की 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक स्वामी चन्द्रमा है। इनके लिए 1, 2 तथा 5 अंक वाले वाहन शुभ रहेंगे। इनको चन्द्रमा के शत्रु राहु, केतु से सम्बन्धित अंक 4 व 7 शुभ नहीं रहेगें। इन्हें सफेद, क्रीम, अंगूरी तथा हल्का हरा रंग शुभ परन्तु नीला, काला तथा गहरा लाल रंग शुभ नहीं रहेगा।

मूलांक 3 - इसका स्वामी गुरू है। जिनका जन्म किसी भी मास की 3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है, उनके लिए 1, 2, 3 व 9 अंक वाले वाहन शुभ तथा गुरु के शत्रु बुध, शुक्र व शनि से सम्बन्धित अंक क्रमश: 5, 6 व 8 शुभ नहीं रहेगें। इनके लिए पीला, हल्का गुलाबी, क्रीमिश, सफेद रंग शुभ परन्तु काला, नीला रंग शुभ नहीं है।

मूलांक 4 - किसी भी माह की 4, 13, 22 अथवा 31 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिसका स्वामी राहु है। राहु के बुध, शुक्र, शनि व केतु मित्र हैं तथा सूर्य, चंन्द्र, गुरू शत्रु होते हैं। अतः इनके लिए 4 5, 6, 7 व 8 अंक वाले वाहन शुभ श्रेयस्कर रहेंगे परन्तु 1, 2 तथा 3 अंक जो क्रमश: सूर्य, चंद्र तथा गुरु के अंक हैं शुभकारक नहीं रहेंगे। इनके लिए धूप-छांव, हरा, सफेद, खाकी भूरा, नीला तथा काला रंग श्रेष्ठ रहेगा। पीला, ताम्रवर्ण, दूधिया सफेद शुभ नहीं होगा।

मूलांक 5 - जिनका जन्म 5, 14, 23 तारीख को हुआ है उनका मूलांक स्वामी बुध है। इनके लिए 1, 5 तथा 6 अंक वाले वाहन शुभ परन्तु अंक 2 से बचें। हरा, सूआपंखी, मूंगीया, ताम्रवर्ण, क्रीमिश तथा चमकीले रंग वाले वाहन शुभ परन्तु नीला तथा काला रंग शुभ  नहीं है।

मूलांक 6 - जिनका जन्म किसी भी मास की 6, 15, 24 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक स्वामी शुक्र है। इनके लिए 5, 6 व 8 अंक वाले वाहन शुभ श्रेयस्कर रहेंगे। परन्तु अंक 1 व 2 शुभ नहीं है। इनके लिए हल्का नीला, आसमानी, हल्का खाकी, भूरा तथा हल्का गुलाबी रंग श्रेष्ठ रहेगा। पीले रंगे से जहां तक संभव हो बचना चाहिए।

मूलांक 7 - जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक स्वामी केतु है। अतः इन्हें 4, 5, 6, 7 तथा 8 जोड़ वाले अंक के वाहन शुभ रहेंगे। अंक 1, 2 तथा 3 से इन्हें बचना चाहिए। इनके लिए शुभ रंग धूप छांव, हरा, सफेद, नीला तथा काला है। परन्तु पीले तथा ताम्र वर्ण से बचें।

मूलांक 8 - 8, 17 अथवा 26 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक स्वामी षनि है। इनके लिए 5, 6 तथा 8 अंक वाले वाहन शुभ  श्रेयस्कर रहेंगे तथा अंक 1, 2, 3 व 9 अशुभ है। इन्हें गहरे रंग, नीले, काले तथा हरे, काकरोजी, स्लेटी आदि शुभ श्रेयस्कर परन्तु हल्के तथा पीले रंग शुभ नहीं हैं।

मूलांक 9 - किसी भी माह की तारीख 9, 18, 27 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक स्वामी मंगल होगा। इन्हें 1, 2 व 3 अंक वाले वाहन शुभ परन्तु 5, 6, 8 अंक वाले वाहन अशुभ रहेंगे। इनके लिए शुभ रंग गुलाबी, गहरा लाल, मैरून, नारंगी, पीले या इनसे सम्बन्धित दो रंगों से मिलाकर बने रंग शुभ रहेंगे। इन्हें नीले तथा काले रंग से बचना चाहिए।
 2017 और आपका भविष्य  
ज्योतिष : इन कारणों से शुरू होता है बुरा समय
वार्षिक राशिफल-2017: मेष: थोडे संघर्ष के साथ 2017 रहेगा जीवन का बेहतरीन वर्ष

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0