हिंदी महीनों के अनुसार जन्मदिन बताता है आपका स्वभाव और भविष्य

हिंदी महीनों के अनुसार जन्मदिन बताता है आपका स्वभाव और भविष्य अपना भविष्य जानने के लिए जातक अनेक तरीकों को अपना सकता है। कोई ज्योतिष की मदद लेता है तो अंक शास्त्र की मदद लेता है, कोई टैरो कार्ड को भी अपना सकता है। लेकिन धार्मिक ग्रंथों के अनुसार यदि हिंदू कैलेंडर के अनुसार जन्म का माह देखेंगे तो किसी भी जातक का स्वभाव और भविष्य आसानी से देखा जा सकता है। एक बार कोशिश जरूर करके देखें:
चैत्र: हिन्दू पंचांग में सबसे पहला महीना चैत्र है। शास्त्र के अनुसार इस महीने जन्म लेने वाले बहुत मजबूत होते हैं और अपने निर्णय तुरंत लेने में सक्षम भी होते हैं। अनुभवों से सीख लेते हुए दुनियादारी को बहुत अच्छे से समझते हैं। ऐसे व्यक्ति को बेवकूफ बनाना आसान नहीं होता।  
वैशाख: हिन्दू पंचांग का दूसरा महीना है। इस माह जन्म लेने वाले मनुष्य की आयु लम्बी होती है। ऐसे मनुष्य के जीवन में सच्चाई का बहुत महत्त्व होता है। इन्हें दूरदर्शी कहा जाता है। इन लोगों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। ये किसी के लिए भी अच्छे सलाहकार भी साबित होते हैं।
ज्येष्ठ: इस माह जन्म लेने वाले जातक हीं ज्यादा काबिल और प्रतिभाशाली होते हैं। ऐसे लोग कुछ भी काम करने से पहले या किसी भी तरह के निर्णय लेने से पहले सबकुछ सोच-समझ लेते हैं और तब काम करते हैं। इनके सफल होने की संभावना भी कहीं ज्यादा होती है।  
आषाढ़: इस माह जन्म लेने वाले मनुष्य की सबसे बड़ी खासियत उनकी भूख होती है। ऐसे जातक खाने के ज्यादा शौकीन होते हैं। इन्हें जीवन में कई बीमारियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे जातकों बडे राजनीतिज्ञ बनते हैं। 
श्रावण: इस माह जन्म लेने वाले लोग काफी लोकप्रिय होते है। धर्म के कामों में इनकी रूचि सबसे ज्यादा होती है। इन्हें परिवार का सुख प्राप्त होता है। ऐसे जातक प्रशासनिक या पुलिस सेवा में अपना करियर बनाते हैं।  
भाद्रपद: इस माह जन्म लेने वाला व्यक्ति बहुत ज्यादा महिलाओं के बीच लोकप्रिय होते हैं। ये रंग में गोरे होते हैं। इनकी खासियत यह होती है कि ये जिस काम में भी हाथ डालते हैं, सफलता इनके कदम चूमती है। 
अश्विन: जिन लोगों का जन्म अश्विन माह में हुआ है वे दिल के बहुत साफ और अच्छे होते हैं। इन लोगों का जीवन आराम और शान से बीतता है तथा सभी तरह के ऐशो आराम की वस्तु इनके पास रहती है। इन्हें महिलाओं की मदद मिलती है।  
कार्तिक: इस माह जन्म लेने वाले लोग बहुत बातूनी माने जाते हैं। इन जातकों के विवाह में काफी अडचनें आती हैं। या तो ये विवाह नहीं करते या फिर इन्हें सौभाग्यशाली जीवन संगीनी मिलती है।
मार्गशीर्ष: इस माह जन्म लेने वाले लोग धार्मिक होते हैं। ये धर्म के कामों में ज्यादा शामिल होते हैं। भविष्य में काम आने वाले ज्ञान को जानने की रूचि भी इनके अंदर होती है। ऐसे जातक कमाई के मामले में बेहद अग्रणी रहते हैं। दौलत शोहरत इनके आगे—पीछे रहती है।  
पौष: इस माह जन्म लेने वाले लोग ज्यादातर गलत कामों में रहते हैं। इसी कारण से जीवन में खुद के किये गए कामों की सजा इन्हें भोगनी पड़ती है। इन्हें महादेव की पूजा करने से सौभाग्य मिलता है। 
माघ: इस माह जन्म लेने वाले लोग दार्शनिक होते हैं। ये योगी साबित होते हैं अपने जीवन में। ये अध्यात्म के साथ-साथ भौतिक चीजों में भी आनंद प्राप्त करते है। 
फाल्गुन: इस माह जन्म लेने वाले लोगों का भाग्य इनके साथ होता है अर्थात ये सौभाग्यशाली होते हैं। इन्हें परिवार के सभी लोगों का प्यार प्राप्त होता है। इनके काम कभी नहीं रूकते और ये सभी भोगों को भोगने के लिए ही धरती पर आते हैं।
ये 4 काम कभी नहीं करें, वरना रहेंगे हमेशा गरीब
इन 4 उपायों से आपके पास पैसा खिंचा चला आएगा
क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team