वास्तु के अनुसार घर में इस रंग का फर्श बदल सकता है आपकी किस्मत

वास्तु के अनुसार हमें फर्श के रंग को सोच समझकर लगाना चाहिए। किस दिशा में किस रंग का पत्थर हो कि वो सकारात्मकता बनाए रखें। आइये जाने फर्श और दीवारों के पत्थर कैसे हो?


उत्तर दिशा: हमारे घर का उत्तर दिशा सबसे महत्वपूर्ण होता है। शास्त्रों के अनुसार यदि हमारे घर का यह दिशा सही है तो इसी एक दिशा के सही होने से घर में कई सारे खुशहाली आती है क्योंकि यह दिशा शास्त्र के अनुसार धन कुबेर का स्थान माना जाता है। इसलिए इस दिशा में गहरे काले रंग का पत्थर फर्श पर लगवाना चाहिए। यह घर में स्थित सदस्यों को खुशहाली के साथ-धन पूर्ति भी करता है।
उत्तर-पूर्व दिशा: शास्त्रों के अनुसार इस दिशा में भगवन शिव का वास होता है तथा भोलेनाथ को नीले व् आसमानी रंग सबसे ज्यादा पसंद है, इसलिए इस दिशा में गहरे नीले या आसमानी रंग के फर्श बनवाने चाहिए।
पूर्व दिशा: यदि हमारे घर का यह दिशा ठीक हो तो घर के प्रधान के ऊपर देवराज इन्द्र की कृपा बनी रहती है। तथा इस दिशा में सूर्य का उदय होता है, इसलिए इस दिशा के सही होने से पुरे समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिशा के फर्श गहरे हरे रंग के होने चाहिए। इस दिशा में मां लक्ष्मी का वास होता है।
दक्षिण-पूर्व दिशा: यह दिशा शास्त्र अनुसार भगवन ब्रह्म देव को समर्पित है। इसलिए इस दिशा में यदि बैंगनी कलर के फर्श का उपयोग किया जाए तो उत्तम है।
दक्षिण दिशा: ये दिशा शास्त्र अनुसार नर्क की दिशा मणि जाती है।इसलिए हमने कहा जाता है की कभी भी घर का प्रवेश द्वार इस दिशा में नहीं बनाना चाहिए। इस दिशा में शयनकक्ष नहीं होना चाहिए। इस दिशा में मृत्यु के देव यम का वास होता है और यह अग्नि की दिशा है। इसी कारण से इस दिशा में अग्नि के जैसे आकर्षक रंग यानि गहरे लाल रंग का फर्श सही माना गया है।
दक्षिण-पश्चिम दिशा: यह दिशा दक्षिण के विपरीत है। इसलिए इस दिशा में यदि हलके गुलाबी रंगों का प्रयोग किया जाए तो उत्तम है।
पश्चिम दिशा: इस दिशा में माँ लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए यह दिशा सभी दोषों और कूड़े से मुक्त होना चाहिए। यदि घर के पश्चिम दिशा में सफेद रंग के फर्श हो, तो ये सबसे उत्तम माना गया है।
उत्तर-पश्चिम दिशा: यह दिशा भगवन वायु देव को समर्पित है। इसलिए इस दिशा में स्थित दीवारें, पर्दें और फर्श पे ग्रे रंग होना जरुरी है। ये समस्त जानकारियां वास्तु शास्त्र के अनुसार है|
बुरे दिनों को अच्छे दिनों में बदलने के लिए करें केवल ये 4 उपाय
ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश
 2017 और आपका भविष्य  

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0