महालक्ष्मी की पूजा के लिए चाहिए 61 प्रकार की पूजन सामग्री, जानें

आज दीपावली है। इस दिन हर घर में महालक्ष्मी की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि धन की देवी लक्ष्मी इस दिन अपने भक्तों पर असीम कृपा करती हैं। महालक्ष्मी की पूजा करने से के लिए किस-किस पूजन सामग्री की आवश्यकता होती है इसकी जानकारी जयपुर के ज्योतिषाचार्य पंडित भगवान सहाय जोशी ने खास खबर डॉट कॉम से साझा की है। इस पूजन सामग्री में उन्हीं वस्तुओं को शामिल किया गया है जो घर और व्यावसायिक संस्थानों में पूजा करने के लिए अत्यावश्यक हैं। आइए डालते हैं एक नजर उस पूजन सामग्री पर जो महालक्ष्मी की पूजा करने के लिए आवश्यक है—
1. धूप बत्ती (अगरबत्ती)
2. चंदन
3. कपूर
4. केसर
5. यज्ञोपवीत 5
6. कुंकु
7. चावल
8. ऋतुफल (गन्ना, सीताफल, सिंघाड़े इत्यादि)
9. नैवेद्य या मिष्ठान्न (पेड़ा, मालपुए इत्यादि)
10. इलायची (छोटी)
11. लौंग
12. मौली
13. इत्र की शीशी
14. अबीर
15. गुलाल, अभ्रक
16. शहद (मधु)
17. शकर
18. घृत (शुद्ध घी)
19. दही
20. दूध
21. तुलसी दल
22. सिंहासन (चौकी, आसन)
23. पंच पल्लव (बड़, गूलर, पीपल, आम और पाकर के पत्ते)
24. औषधि (जटामॉसी, शिलाजीत आदि)
25. लक्ष्मीजी का पाना (अथवा मूर्ति)
26. गणेशजी की मूर्ति
27. सरस्वती का चित्र
28. चांदी का सिक्का
29. लक्ष्मीजी को अर्पित करने हेतु वस्त्र
30. गणेशजी को अर्पित करने हेतु वस्त्र
31. अम्बिका को अर्पित करने हेतु वस्त्र
32. जल कलश (तांबे या मिट्टी का)
33. सफेद कपड़ा (आधा मीटर)
34. लाल कपड़ा (आधा मीटर)
35. पंच रत्न (सामर्थ्य अनुसार)
36. हल्दी
37. सौभाग्य द्रव्य- (मेहंदी, चूड़ी, काजल, पायजेब, बिछुड़ी आदि आभूषण)
38. नाड़ा
39. रुई
40. रोली, सिंदूर
41. सुपारी, पान के पत्ते
42. पुष्पमाला, कमलगट्टे
43. धनिया खड़ा
44. सप्तमृत्तिका
45. सप्तधान्य
46. कुशा व दूर्वा
47. पंच मेवा
48. गंगाजल
49. दीपक
50. बड़े दीपक के लिए तेल
51. ताम्बूल (लौंग लगा पान का बीड़ा)
52. श्रीफल (नारियल)
53. धान्य (चावल, गेहूं)
54. लेखनी (कलम)
55. बही-खाता, स्याही की दवात
56. तुला (तराजू)
57. पुष्प (गुलाब एवं लाल कमल)
58. एक नई थैली में हल्दी की गांठ,
59. खड़ा धनिया व दूर्वा आदि
60. खील-बताशे
61. अर्घ्य पात्र सहित अन्य सभी पात्र।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0