5 अचूक उपाय, आर्थिक तंगी और कर्ज से छुटकारा

कर्ज लेना किसी को भी अच्छा नहीं लगता लेकिन कई बार मजबूरी वश या अपनी आवश्यकताओं के कारण लोगों को कर्ज लेना ही पडता है। कई बार गलत समय पर कर्ज लेने के कारण या किसी भी अन्य कारण से कर्ज लेने के बाद उसे लौटाना व्यक्ति को भारी हो जाता है वह लाख चाहकर भी कर्ज समय पर नहीं चुका पाता है उस पर कर्ज लगातार बहुत अधिक बड़ता ही जाता है और कई बार तो उसकी पूरी जिंदगी कर्ज चुकाते-चुकाते समाप्त हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आप कर्ज से छुटकारा पा सकते हैं।


1. जल्द से जल्द कर्ज से छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे कर्ज में कमी आने लगती है।

2. कहा जाता है कि हनुमानजी हर संकट का निवारण कर सकते हैं। इसलिए हनुमानजी के चरणों में मंगलवार व शनिवार के दिन तेल-सिंदूर चढ़ाएं और माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। हनुमान चालीसा या बजरंगबाण का पाठ करें।

3. सरसों का तेल मिट्टी के दिए में भरकर, फिर मिट्टी के दीए का ढक्कन लगाकर किसी नदी या तालाब के किनारे शनिवार के दिन सूर्यास्त के समय जमीन में गाड़ देने से कर्ज मुक्त हो सकते हैं।

4. कर्ज से मुक्ति पाने के लिए श्रीगणेश की पूजा करना शुरू कर दें। प्रतिदिन गणेश जी को दूर्वा और मोदक का भोग लगाएं। श्रीगणेश का अथर्वशीर्ष का पाठ प्रति बुधवार करें।

5 पांच गुलाब के खिले हुए फूलों को गायत्री मंत्र पढ़ते हुए डेढ़ मीटर सफ़ेद कपड़े में बांध दीजिये और इसे नदी में प्रवाहित कर दीजिए। जल्दी ही आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0